फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   124 found corona infected, including 36 policemen

36 पुलिसकर्मी समेत 124 मिले कोरोना संक्रमित

Fri, 07 Aug 2020 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
124 found corona infected, including 36 policemen
बहराइच। जिले में कोरोना का कहर नहीं थम रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार की देर रात जारी की गई रिपोर्ट में रामगांव थाने के उपनिरीक्षक समेत 36 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है। एक साथ बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों के संक्रमित मिलने से महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 88 लोग कोरोना पाजिटिव मिले हैं। सीएमओ ने बताया कि इसमें 70 नगर क्षेत्र के निवासी तो 18 ग्रामीण क्षेत्र के मरीज हैं।
विज्ञापन

जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की ओर से कोरोना संक्रमण पर अंकुश के लिए किए जा रहे दावे सवाल उठा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार की देर रात कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट जारी की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि आई रिपोर्ट में पुलिस लाइन में तैनात 35 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा रामगांव थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि इन सभी पुलिसकर्मियों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिनकी हालत में सुधार नहीं होगा, उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। स्वास्थ्य कर्मियों को देखरेख के निर्देश दिए गए हैं। उधर शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में सीएमओ ने बताया कि बीते 24 घंटे के अंदर 88 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें नगर क्षेत्र के 70 व ग्रामीण क्षेत्र के 18 मरीज शामिल हैं। इसमें आरटी पीसीआर से 26, ट्रूनेट से सात तथा एंटीजन जांच में 55 पॉजिटिव मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई है। नगर क्षेत्र में 70, नवाबगंज में एक, विशेश्वरगंज में एक, तेजवापुर में दो, बलहा में पांच, मिहीपुरवा में तीन, रिसिया में तीन, कैसरगंज में दो और फखरपुर में एक मरीज मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed