फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   पत्नी से विवाद के बाद ग्रामीण ने नहर मेें लगाई छलांग

पत्नी से विवाद के बाद ग्रामीण ने नहर मेें लगाई छलांग

Sat, 28 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
पत्नी से विवाद के बाद ग्रामीण ने नहर मेें लगाई छलांग
पत्नी से विवाद के बाद नहर मेें लगाई छलांग
विज्ञापन


बिछिया (बहराइच)। गोताखोरों बड़खड़िया गांव निवासी एक युवक का सुबह घरेलू मामलों को लेकर पत्नी से कहासुनी हुई। विवाद से क्षुब्ध युवक ने गांव के बाह पहुंचकर नहर में छलांग लगा दी।


गांव निवासी जगदीश प्रसाद (35) पुत्र छेदी लाल का शुक्रवार सुबह पत्नी कमलिया से घरेलू व्यवस्थाओं को लेकर कहासुनी हुई। इस दौरान पति पत्नी में तीखी नोंक झोंक हुई। परिवार के अन्य सदस्यों ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन



इसके बाद जगदीश घर से निकलकर गांव के बाहर नहर पुल पर पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों के मुताबिक जगदीश 20 मिनट तक पुल पर खड़ा रहा। इसके बाद उसने नहर में छलांग लगा दी। जब वह डूबने लगा तो बचाव के लिए शोर मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



आसपास के लोग दौड़े लेकिन तेज बहाव होने से जगदीश को नहीं बचाया जा सका। सूचना पाकर सीओ वीपी सिंह व थाने की पुलिस पहुंची है। सीओ ने बताया कि बहाव तेज होने से खोजबीन में दिक्कत आ रही है। वहीं आसपास गांव के लोगों को भी नहर के निकट नजर रखने के लिए सजग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed