फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   ट्रांसफार्मर जलने से गुस्सा भाकियू कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

ट्रांसफार्मर जलने से गुस्सा भाकियू कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

Fri, 13 Oct 2017 11:31 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर जलने से गुस्सा भाकियू कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन


बहराइच। ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद में लगा 100 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर तीन माह पहले जल गया था। अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से चार हजार लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। इससे नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं व गांव के लोगों ने शुक्रवार को नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सभी ने दीपावली से पूर्व ट्रांसफार्मर बदलने की मांग उठाई।

भाकियू भानु गुट अराजनैतिक संगठन के ग्राम पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र की अगुवाई में शुक्रवार को ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर के पास एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि तीन माह पहले ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इससे चार हजार ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर है।
विज्ञापन


कई बार शिकायत की गई, लेकिन अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में बिजली की खपत अधिक है, लेकिन विभागीय अधिकारी ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़वाने की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। गांव में 250 केवी का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग लंबे समय से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सभी ने विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि ट्रांसफार्मर बदलने के लिए विभागीय कर्मचारियों की ओर से शुल्क मांगा जाता है।


संगठन के जिला मीडिया प्रभारी अशोक मिश्र ने कहा कि ट्रांसफार्मर को 72 घंटे में नहीं बदलने पर जरवल कस्बा में स्थापित पावर स्टेशन का घेराव कर बहराइच लखनऊ मार्ग को जामकर प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर साजिद अहमद, राजवीर गौतम, राम आधार, आशीष यादव, कैलाश सोनी, मन्ना अहमद, तरन्नुम फातिमा, शफीना खातून, कृपा राम गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed