फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   गांव में शावकों की साथ पहुंची तेंदुआ, ग्रामीणों ने एक शावक को पकड़ा

गांव में शावकों की साथ पहुंची तेंदुआ, ग्रामीणों ने एक शावक को पकड़ा

Fri, 13 Oct 2017 11:19 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
गांव में शावकों की साथ पहुंची तेंदुआ, ग्रामीणों ने एक शावक को पकड़ा
दो शावकों के साथ गांव पहुंची तेंदुआ
विज्ञापन


हरदी (बहराइच)। सदर रेंज अंतर्गत एक मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ शुक्रवार सुबह रेंहुआ मंसूर गांव के निकट पहुंच गई। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक शावक को पकड़ लिया। तेंदुआ अपने दूसरे शावक के साथ पास के गन्ने के खेत में घुस गई।

वन विभाग के अधिकारियों ने मादा तेंदुए की तलाश में कांबिग शुरू की और पिंजरा भी लगा दिया है। वहीं पकड़े गए शावक को चिकित्सीय परीक्षण के बाद लखनऊ चिड़िया घर भेज दिया गया है। बहराइच वन प्रभाग के रेहुआ मंसूर गांव के ग्रामीण शुक्रवार सुबह 10 बजे के आसपास खेतों की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान गांव से 200 मीटर की दूरी पर मादा तेंदुआ दो शावकों के साथ दिखाई पड़ी। ग्रामीणों ने शोर मचाकर घेराबंदी की, तो मादा तेंदुआ एक शावक के साथ लज्जाराम मिश्र के गन्ने के खेत में छुप गई, जबकि दूसरा शावक भटक कर भीड़ की तरफ जा पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर गांव निवासी राजकुमार ने शावक को पकड़ लिया। भटके शावक के लिए मादा तेंदुआ खेत में दहाड़ती रही पर भीड़ देखकर बाहर नहीं आई। सूचना पाकर वन क्षेत्राधिकारी डीके सिंह, वन दरोगा दीपक कुमार सिंह, वन रक्षक प्रताप सिंह राणा, अवधेश कुमार ओझा और तैयब मौके पर पहुंचे।

उन्होंने शावक को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मादा तेंदुआ शावक के साथ गन्ने के खेत में मौजूद है। आसपास काफी दूरी में गन्ना लगा हुआ है। इसके चलते उसे पकड़ने में मुश्किल हो रही है। मादा तेंदुआ और उसके शावक को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है।

पकड़े गए शावक का परीक्षण किया गया है, वह लगभग 20 दिन का है। उसे सुरक्षा के बीच लखनऊ चिड़ियाघर भेज दिया गया है। महसी तहसील का रेहुआ मंसूर, रामगांव आदि इलाका सरयू नदी का कछार माना जाता है। यहां आए दिन कतर्नियाघाट सेंक्चुरी से तेंदुए भटक कर आ जाते हैं।


दो माह पूर्व एक तेंदुए को क्षेत्र में पकड़ा गया था। इसके बाद वनाधिकारियों ने तेंदुए के पूरे कुनबे के मौजूद होने की आशंका जतायी थी। शावक के साथ मादा तेंदुए के नजर आने के बाद अधिकारियों की आशंका सच साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed