फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   कटान में दो मकान और 40 बीघा खेतीयोग्य जमीन समाहित

कटान में दो मकान और 40 बीघा खेतीयोग्य जमीन समाहित

Sat, 15 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
कटान में दो मकान और 40 बीघा खेतीयोग्य जमीन समाहित
राजीचौराहा (बहराइच)। घाघरा नदी का जलस्तर एल्गिन ब्रिज पर शनिवार दोपहर बाद खतरे के निशान से नीचे आ गया। एक सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से नदी का पानी कम हो रहा है। नदी के खतरे के निशान से नीचे आने के चलते बाढ़ से तो निजात मिली है। लेकिन कटान शुरू हो गई है। दो ग्रामीणों के मकान और 40 बीघा खेती योग्य जमीन नदी में समाहित हुई है। वहीं एनडीआरएफ द्वारा राहत बचाव कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

तराई और नेपाल के पहाड़ों पर हुई वर्षा के बाद प्रथम चक्र की बाढ़ का महसी क्षेत्र के लोगों को सामना करना पड़ा। 20 गांव बाढ़ की चपेट में आए। हालांकि चौथे दिन शनिवार को घाघरा नदी का पानी तेजी से कम हुआ। जिसके चलते एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 106.56 मीटर मापा गया। केंद्रीय जलायोग संस्थान घाघराघाट के मापक सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से जलस्तर में कमी आ रही है। वहीं महसी और कैसरगंज क्षेत्र में कटान तेज हो रही है। कैसरगंज में कुम्हारनपुरवा निवासी रामसूरत का फूस का मकान नदी में समाहित हुआ है। वहीं गोलागंज में मूसुद्दीन का मकान कटा है। इसके अलावा नदी की लहरें गोलागंज, कायमपुर, जरमापुर, मंगलपुरवा, चुरईपुरवा गांव के निकट तेजी से कटान कर रही हैं। रात से अब तक 40 बीघा खेती योग्य जमीन नदी में समाहित हुई है। घरों के नदी के मुहाने पर आने के चलते ग्रामीण मकान उजाड़कर पलायन करने को मजबूर हैं। कटान रोकने के कोई उपाय नहीं हो सके हैं। उपजिलाधिकारी नागेंद्र कुमार का कहना है कि क्षेत्र में राजस्वकर्मी निरंतर कैंप कर रहे हैं। चार बाढ़ चौकियां संचालित हैं। वहीं एनडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू कार्य में लगी हुई हैं।
विज्ञापन


एनडीआरएफ ने सुरक्षा के सुझाए टिप्स
बहराइच। जिलाधिकारी अजय दीप सिंह के निर्देश पर एनडीआरएफ की टीम ने महसी तहसील के बाढ़ प्रभावित घाघरा नदी के उस पार बसे ग्राम बरुआ बेहड़ पहुंचकर ग्रामीणों को बाढ़ से सुरक्षा का तरीका बताया। बाढ़ के समय सांप काटने की स्थिति में क्या करें इसकी भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया भ्रमण
बहराइच। अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार राय ने महसी तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर बाढ़ व कटान की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर ही तहसील प्रशासन को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के निगरानी के साथ राहत सामग्री का वितरण कराये जाने का निर्देश भी दिया। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित कायमपुर के 35 व गोलागंज के 16 परिवारों में प्रत्येक परिवार को तिरपालए, आटा, चावल व आलू आदि राहत सामग्री का वितरण कराया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी महसी नागेंद्र कुमार व तहसीलदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed