{"_id":"5945763c4f1c1b096c8b45ac","slug":"121497724476-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खसरा पीड़ित बच्चों का इलाज कर बांटी दवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खसरा पीड़ित बच्चों का इलाज कर बांटी दवाइयां
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खसरा पीड़ित बच्चों का बांटीं दवाइयां
नवाबगंज। बक्सी गांव में खसरा फैला हुआ है। इसकी चपेट में आकर एक मासूम की मौत हो गई थी, जबकि 18 से अधिक बच्चे पीड़ित हैं। इस खबर का प्रकाशन अमर उजाला ने प्रमुखता से किया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर पीड़ित बच्चों का इलाज शुरू किया।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के बक्सी गांव में खसरे से बच्ची की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग चेता। संक्रामक रोग नियंत्रण कक्ष की टीम चिकित्सक डॉ. एमएच जाफरी की अगुवाई में गांव पहुंची। टीम ने कैंप लगाकर खसरा पीड़ित बच्चों का इलाज किया। खसरे से गंभीर नासिर रजा, खुशी, सना, अल्ताफ , निहाल समेत 24 बच्चे पीड़ित मिले, जिस पर उन्हें दवाइयां दी गईं। डॉक्टरों के मुताबिक बदल रहे मौसम के चलते बच्चे की खसरे की चपेट में आए हैं। टीम में पुष्पेंद्र शुक्ला, विजय कुमार, हबीब व डॉ. अर्चित श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। चिकित्सकों ने बताया कि इलाज के बाद बच्चे स्वस्थ हैं।