{"_id":"5942d3564f1c1bae168b4835","slug":"121497551702-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा एवं उपचार कार्यशाला का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा एवं उपचार कार्यशाला का आयोजन
Updated Fri, 16 Jun 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवानों को बताए दुर्घटना से बचने के उपाय
बाबागंज (बहराइच)। एसएसबी 59वीं बटालियन कार्यालय में गुरुवार को सड़क सुरक्षा एवं उपचार कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें सेफ लाइन के अध्यक्ष ने एसएसबी जवानों को सड़क सुरक्षा के बारे में बताया। वहीं, बटालियन के चिकित्सक ने दुर्घटना के समय प्राथमिक उपचार करने की जानकारी दी। कार्यशाला में करीब 150 जवान शामिल हुए।
नानपारा के अगैया स्थित एसएसबी 59वीं बटालियन कार्यालय में सड़क सुरक्षा एवं प्राथमिक उपचार कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें जवानों को दुर्घटना से बचने के उपाय बताए गए। एसएसबी के कमांडेंट कुलजीत सिंह ने बताया कि कार्यशाला में सेफ लाइन आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष एमएस गजाफर जाफरी ने जवानों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। दुर्घटना होने पर किस तरह आम ग्रामीणों को मदद की जाए, इसके बारे में जानकारी दी। इसके बाद 59वीं वाहिनी के चिकित्सक आईएच कादिरी ने जवानों को सड़क हादसे के दौरान प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। कार्यशाला में द्वितीय कमांड अधिकारी मनोज कुमार, 42वीं तथा 59वीं वाहिनी के 150 से अधिक जवानों को जानकारी दी गई।