फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   12 crores for 10 roads

Bahraich News: हिचकोलों से मिलेगी राहत, 10 सड़कों के लिए मिले 12 करोड़

Wed, 07 Jun 2023 10:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 07 Jun 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
12 crores for 10 roads
बहराइच। सालों से खस्ताहाल मार्गों पर आवागमन कर रहे लाखों राहगीरों को इससे निजात मिलने वाली है। शासन की ओर से जर्जर पड़े 10 महत्वपूर्ण मार्गों के नवीनीकरण व विशेष मरम्मत के लिए 12 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग सड़कों का नवीनीकरण कार्य शीघ्र शुरू करवाने में जुट गया है।
विज्ञापन


जिले में जर्जर सैकड़ों के नवीनीकरण व विशेष मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। जिसके तहत प्रथम चरण में जिले के 48 किलोमीटर लंबे 10 मार्गों के नवनिर्माण के लिए शासन की ओर से बजट का आवंटन कर दिया गया है। इन मार्गों के नवीनीकरण व विशेष मरम्मत के लिए 12 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। जिसमें रायपुर टेपरहा-ईटहा-इमामगंज के बीच जर्जर 1.5 किलोमीटर मार्ग की विशेष मरम्मत, मटेरा से ईटहा होते हुए नौतला जाने वाला 11.750 किमी लंबा मार्ग, 1.3 किमी लंबा बहराइच-सीतापुर मार्ग का कुछ हिस्सा, 1.150 किमी लंबा रिसिया संपर्क मार्ग, 0.445 किमी लंबा बहराइच रेलवे स्टेशन मार्ग, 0.600 किमी लंबा बांदा-बीएफए मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा 1.5 किमी लंबा रेलवे ओवरब्रिज सर्विस लेन मार्ग, 8.440 किमी लंबा रुपईडीहा मुंशीपुरवा-समतलिया मार्ग, चार किमी लंबा गायघाट-वैवाही मार्ग और 15.900 किली लंबा रायपुर टेपरहा खास- इमामगंज मार्ग नवीनीकरण योजना में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आस्था को लगेंगे पंख, दुर्घटना से मिलेगी राहत
मटेरा से ईटहा होते हुए नौतला जाने वाले मार्ग पर ही प्रसिद्ध जंगलीनाथ बाबा का मंदिर है। यहां प्रति वर्ष हजारों लोग भोलेनाथ के दर्शन करने आते हैं। मार्ग जर्जर होने के कारण उन्हें परेशानी होती थी। यही नहीं मार्ग पर गड्ढे बने होने के चलते अक्सर दुर्घटनाएं भी होती थी। पूर्व में एक बस व ऑटो इस मार्ग पर पलट चुकी है। कई लोग घायल हो चुुके हैं।
ऐसे में इस मार्ग के बनने से लोगों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। क्षेत्रीय लोग इस मार्ग का प्रयोग कर सीधे चहलारी घाट पुल पहुंच सकेंगे। उन्हें बहराइच घूमने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। क्षेत्रीय ग्रामीण संतोष कुमार वर्मा, निर्मल कुमार चौहान, बीके यादव, दलजीत वर्मा, शालिग्राम वर्मा आदि ने शासन-प्रशासन की इस पहल पर खुशी जताई है।

घट जाएगी लखनऊ से नेपाल की दूरी
रायपुर टेपरहा खास होते हुए इमामगंज तक मार्ग के नवीनीकरण होने से नेपाल, नानपारा, रुपईडीहा से होकर लखनऊ जाने वाले और लखनऊ से नानपारा, रुपईडीहा व नेपाल जाने वाले यात्रियों का समय और पैसा दोनों बचेगा। मार्ग खराब होने के चलते अधिकांश राहगीर बहराइच होते हुए लखनऊ रवाना होते थे। मार्ग बनने के बाद लोग आसानी से इस मार्ग के जरिए बहराइच-लखनऊ हाईवे पर पहुंचेंगे। उन्हें लगभग 30 किलोमीटर कम सफर करना पड़ेगा।


तेजी से होगा काम
बजट मिल गया है। निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने की कवायद तेज कर दी गई है। जल्द निविदा निकाल कर कार्य शुरू करवाया जाएगा। जिससे लोगों को सहूलियत मिल सकेगी।
- अमर सिंह, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed