फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   बदमाशों से मुठभेड़

बदमाशों से मुठभेड़

Wed, 01 Nov 2017 09:46 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों से मुठभेड़
कैसरगंज (बहराइच)। पवना गांव के निकट गन्ने के खेत में छिपे बदमाश और पुलिस टीम के बीच रात में फायरिंग हुई। दो बदमाशों को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबोच लिया। जबकि गैंग के छह सदस्य चंपत हो गए। मौके से चुराई गई शराब की खेप के साथ पकड़े गए बदमाशों के पास से तमंचा व धारदार हथियार बरामद हुए हैं। बरामद सामान को सीज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर ने बताया कि कैसरगंज जोन में चोरी की वारदातें बढ़ी थीं। इस पर अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप व पुलिस क्षेत्राधिकारी दिनेश शर्मा को मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए गए थे। मंगलवार देर रात पवना गांव के निकट गन्ने के खेत में बदमाशों के छिपे होने की सूचना मिली। इस पर एसएसआई छोटक यादव, एसआई अर्जुन सिंह भदौरिया, विजयबहादुर मल पुलिस टीम ने खेत की घेराबंदी की तो छिपे बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस बीच अंधेरे का लाभ उठाकर छह बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। जबकि दो बदमाशों को मौके पर दबोच लिया गया। उनकी निशानदेही पर गन्ने के खेत में छिपाकर रखे गए छह पेटी देशी शराब, दो तमंचा, कारतूस, धारदार हथियार बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि फरार आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया है। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। फायरिंग के दौरान कोई अप्रिया घटना नहीं हुई है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान राकेश उर्फ मुलायम लोनिया निवासी भगतरामपुरवा बदरौली तथा बनकट यादव निवासी पिपरहापुरवा बदरौली कैसरगंज के रूप में हुई। यह दोनों दुराचार के भी आरोपी हैं। दोनों बदमाशों पर पहले से भी कैसरगंज थाने में गुंडा अधिनियम समेत कई केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed