फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   पाठशाला में शिक्षक की तरह दिखे एसडीएम व इंस्पेक्टर

पाठशाला में शिक्षक की तरह दिखे एसडीएम व इंस्पेक्टर

Mon, 16 Oct 2017 09:46 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
पाठशाला में शिक्षक की तरह दिखे एसडीएम व इंस्पेक्टर
कैसरगंज (बहराइच)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सभागार में सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ। पाठशाला में उपजिलाधिकारी और इंस्पेक्टर के अलावा अन्य वक्ता शिक्षक के रूप में नजर आए। यातायात नियमों के साथ कानून की नवीनतम जानकारियां देेते हुए सभी को कानून का पालन करने का संकल्प दिलाया गया। घरेलू हिंसा, साइबर क्राइम से कैसे निपटें, इसके टिप्स सुझाए। कहा कि अन्याय को कतई सहन न करें। अन्याय के खिलाफ मुखर होकर ही बेहतर भारत का निर्माण संभव है।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला की शुरुआत मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी पंकज कुमार और इंस्पेक्टर श्याम बहादुर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद कॉलेज के शिक्षकों द्वारा अतिथियों का फूल मालाओं से सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी पंकज कुमार ने कहा कि सड़क हादसों का ग्राफ लापरवाही के चलते बढ़ रहा है। ऐसे में जागरूकता से ही बचाव संभव है। इस दिशा में सभी को जागरूक रहना होगा। छात्राएं सजग रहकर घर में पिता, भाई या अन्य सदस्य को बिना हेेलमेट के बाइक से सफर करने पर अवश्य टोकें। उन्होंने घरेलू हिंसा के प्रति मुखर बनने, अपराधों के प्रति सजग होने के टिप्स सुझाए। कहा कि जागरूकता आवश्यक है। प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि लोग कानून का पालन करने के बजाए उसे तोड़ने में वाहवाही समझते हैं। इस मानसिकता को बदलने की जरूरत है। तभी सभ्य समाज का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों से बचने के लिए जागरूकता जरूरी है। उपनिरीक्षक छोटक यादव ने पुलिस अधिकारियों के नंबर छात्राओं को नोट कराए। कहा कि समस्याओं से भागे नहीं। बेखौफ बताएं। नाम सार्वजनिक नहीं होगा। हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने छात्राओं को उनके हक और अधिकार की बात बताते हुए 1090, 1098 और 100 नंबर डायल करने पर मदद कैसे मिलेगी, टिप्स सुझाए। कार्यशाला को महिला कांस्टेबिल अंकिता सिंह ने संबोधित करते हुए घरेलू हिंसा व अन्य अपराधों में छात्राओं की भूमिका पर चर्चा की। कहा कि छात्राएं सजग हों तो हर तरह के अपराध पर अंकुश लग सकता है। संचालन परमहंस डिग्री कालेज के प्रवक्ता देवेंद्र उपाध्याय ने करते हुए छात्राओं के अधिकारों और हक पर चर्चा की। कहा कि सजग रहकर ही बेहतर समाज का निर्माण संभव होगा।
विज्ञापन

संवाद स्थापित कर समस्याएं जानी
कार्यशाला में एसडीएम और प्रभारी निरीक्षक ने छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनी। अपने नंबर देते हुए कहा कि जरूरत पर तत्काल काल करें, मदद मिलेगी। अपराध रोका जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed