फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   इंटर कालेज के चपरासी के खाते हुए निकले 70 हजार 200 रुपये

इंटर कालेज के चपरासी के खाते हुए निकले 70 हजार 200 रुपये

Thu, 15 Jun 2017 11:48 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
इंटर कालेज के चपरासी के खाते हुए निकले 70 हजार 200 रुपये
चपरासी के खाते से निकाले 70 हजार रुपये
विज्ञापन

पुलिस ने केस दर्ज कर मामला साइबर सेल को किया स्थानांतरित
नानपारा (बहराइच)। जनता इंटर कॉलेज के एक चपरासी के खाते से 70 हजार 200 रुपये हैकर्स ने उड़ा दिए। पुलिस ने तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच साइबर सेल को स्थानांतरित कर दी गई है।

कोतवाली नानपारा अंतर्गत जनता इंटर कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी इब्राहीम का खाता एसबीआई नानपारा शाखा में है। वह गुरुवार को खाते में सेलरी चेक करने गए थे। लेकिन खाते से रकम निकाले जाने की जानकारी हुई। बैंक मैनेजर ने बताया कि 26 मई की रात को उनके खाते से सात बार में 10-10 हजार रुपये निकाले गए और एक बार दो सौ रुपये निकाले गए। यह पूरी रकम एचडीएफसी अमीनाबाद में एटीएम से निकाली गई है। इसकी जानकारी होने पर इब्राहीम ने कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना साइबर सेल को स्थानांतरित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed