फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   114 candidates pull their legs from panchayat election

पहले चरण में 114 प्रत्याशियों ने वापस लिए नाम

Sat, 03 Oct 2015 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sat, 03 Oct 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। पंचायत चुनाव के पहले चरण में नाम वापसी के दिन कुल 114 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। तेजवापुर में दो व शिवपुर में तीन प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
विज्ञापन


पहले चरण के तहत जिला पंचायत सदस्य के 14 वार्ड के लिए 291 प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किए थे। शनिवार को नाम वापसी थी। एडीएम कोर्ट पर आवेदन करते हुए 34 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए हैं। अब चुनाव मैदान में 257 प्रत्याशी बचे हैं।
विज्ञापन


आरओ विद्याशंकर सिंह ने बताया कि सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। उधर, तेजवापुर में 14 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया है। महसी में तीस, शिवपुर में 36 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। आरओ ने बताया कि सभी प्रत्याशी बस एक ही वाहन लेकर चल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए उनको अनुमति पास लेना जरूरी होगा। तेजवापुर के आरओ डीके सिंह ने बताया कि यहां वार्ड नंबर 42 खम्हरिया शुक्ल व वार्ड नंबर 46 रमपुरवा तृतीय से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए एक-एक नामांकन हुआ था, जिससे इन सीटों पर निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।

दूसरे चरण के अंतिम दिन 1161 का नामांकन
बहराइच। पंचायत चुनाव में दूसरे चरण के लिए जिला पंचायत सदस्य पद और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए शनिवार को अंतिम दिन 1161 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। इनके नामांकन पत्रों की जांच आज से शुरू होगी।

दूसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य के 17 पदों के लिए चुनाव होना है। इसके लिए एडीएम कोर्ट पर शनिवार को गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकालकर 115 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

उधर, विकासखंड हुजूरपुर के आरओ आरबी राम ने बताया कि यहां बीडीसी के लिए अंतिम दिन 259 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।  कैसरगंज के आरओ रजत यादव ने बताया कि अंतिम दिन 239 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।


जरवल के आरओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि यहां अंतिम दिन 268 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं।फखरपुर के आरओ एके सिंह ने बताया कि अंतिम दिन 280 प्रत्याशी नामांकन करने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed