{"_id":"5c742313bdec2273a924a3a0","slug":"111551115027-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरजापुरी पेट्रोल पंप से कैलाशपुरी रेलवे क्रॉसिंग तक बनेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरजापुरी पेट्रोल पंप से कैलाशपुरी रेलवे क्रॉसिंग तक बनेगी सड़क
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज के गिरिजापुरी पेट्रोल पंप से कैलाशपुरी रेलवे क्रॉसिंग तक सड़क मार्ग काफी जर्जर था। बलहा विधायक ने सड़क निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था।
शासन ने दो माह पूर्व स्वीकृति देते हुए 54 लाख रुपये बजट जारी कर दिया है। इससे क्षेत्रीय नागरिकों के साथ पर्यटकों को भी राहत मिलेगी।
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के कतर्नियाघाट और सुजौली रेंज के मध्य गिरिजापुरी से कैलाशपुरी रेलवे क्रॉसिंग तक सड़क काफी जर्जर हो गयी थी। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी।
3.8 किलोमीटर सड़क का निर्माण 15 वर्षों से नहीं हो रहा था। इससे क्षेत्र के लोगों के साथ पर्यटकों को भी दिक्कत उठानी पड़ रही थी।
इस पर क्षेत्र के लोगों ने बलहा विधायक को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया। विधायक ने नए सिरे से सड़क के निर्माण करवाने के लिए प्रस्ताव अधिकारियों से भेजवाया।
विज्ञापन
बलहा विधायक की संस्तुति पर शासन ने सड़क निर्माण के लिए 54 लाख रुपये बजट दो माह पूर्व जारी किया है। मरम्मत कार्य सरयू नहर खंड नानपारा प्रथम द्वारा करवाया जा रहा है।
जूनियर इंजीनियर महेश मिश्रा जूनियर ने बताया कि 54 लाख रुपये से सड़क का निर्माण होना है। इसके तहत सड़क को नए सिरे से खोदकर पेट्रोल पंप गिरिजापुरी से कैलाशपुरी गिरिजापुरी बैराज तक बनाए जाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। बजट अवमुक्त होने के बाद कार्य शुरू करवा दिया गया है। अब लोगों को काफी सहूलियत मिल सकेगी।
मानकों की अनदेखी का आरोप
ग्राम प्रधान सुजौली जयराम गुप्ता, चफरिया अजीज अहमद, कारीकोट हुकुम सिंह, बड़खड़िया कैलाश सिंह चौहान, रमपुरवा विनोद कुमार, रमपुरवा मटेही, अचल सिंह राणा, आंबा राजेश दूबे, ग्राम प्रधान विशुनापुर भोंदू राम आदि ने बलहा विधायक को पत्र भेजकर सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है।
नए सिरे से सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की है। बलहा विधायक ने समस्या का निस्तारण करवाने का आश्वासन दिया है।
पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को राहत
गिरिजापुरी-कैलाशपुरी संपर्क मार्ग का निर्माण होने से पर्यटकों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी ही क्षेत्र के सुजौली, चफरिया, बड़खड़िया, कारीकोट, चहलवा, गिरिजापुरी कालोनी, बिछिया, बर्दिया, आंबा, फकीरपुरी समेत 13 गांव के हजारों लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।