{"_id":"5bc615efbdec225d4c0a8595","slug":"111539708399-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला मंचन में रावण का सैनिक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला मंचन में रावण का सैनिक झुलसा
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। राम लीला मंचन के दौरान अचानक रावण की सेना का एक सैनिक जलने लगा। घटना उस समय हुई जब रामलीला के मंच पर विश्वामित्र व अन्य ऋषि मुनियों के यज्ञ को खंडित करने का प्रसंग चल रहा था।
पयागपुर थाना क्षेत्र के थवई गांव में रामलीला का मंचन चल रहा है। सोमवार देर रात मंचन हो रहा था। रावण की सेना के सैनिक आग की लपटों के साथ मौके पर उत्पात मचाते हुए विश्वामित्र के यज्ञ को खंडित करने के लिए हंगामा कर रहे थे।
तभी अचानक राजेश कुमार (35) धू-धू कर जलने लगा। इससे अफरातफरी मच गईं। राजेश को सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
मुंह में केरोसिन भरकर निकाल रहा था शोला
राम लीला मंचन के दौरान कलाकार राजेश मुंह में केरोसिन तेल भरकर आग के शोले निकाल रहा था, तभी अचानक जलती मशाल का कपड़ा उसके ऊपर गिर गया, जिससे राजेश मंच पर जलने लगा।