{"_id":"5bba3594867a55680f74696c","slug":"111538930068-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपती की हत्या
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। कोतवाली नानपारा क्षेत्र में रविवार को दंपती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पति का शव बाग में पेड़ से लटकता मिला, जबकि वहां से करीब आधा किमी. दूर खेत के पास पत्नी का शव भी पड़ा मिला।
पत्नी के गले पर निशान मिले है। पत्नी की हत्या गला दबाकर की गई है। दोनों ने दूसरी शादी की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली नानपारा के मथुरा गांव निवासी अब्बास (35) पुत्र सुल्तान शनिवार शाम पांच बजे पत्नी अजमीरुल निशा (27) के साथ उसके मायके जाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन
रविवार सुबह गांव के बाहर आम के बाग में एक पेड़ से अब्बास का शव फंदे से लटकता मिला। गांव निवासी होली व कोयली ने सबसे शव को देखा।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही थी, तभी अजमीरुल का भाई अकरम भी दौड़ता हुआ पुलिस के पास पहुंचा।
उसने बताया कि गांव के बाहर खेत के पास उसकी बहन का शव पड़ा है। पुलिस तत्काल वहां पहुंच गई। अजमीरुल की गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में ले लिए।
अब्बास के भाई अय्यास और अजमीरुल के भाई भवनियापुर रामगढ़ी निवासी अकरम ने पुलिस को लिखित रूप में मौत की सूचना दी है। घटना की सूचना मिलने पर सीओ वीपी सिंह ने भी घटनास्थल का दौरा किया है।
दोनों ने की थी दूसरी शादी
अब्बास की पहली पत्नी से उसके तीन बच्चे थे। पहली पत्नी से उसका तलाक हो गया था। तलाक के बाद लगभग आठ माह पूर्व अजमीरुल से उसकी दूसरी शादी हुई थी।
कहीं मेहर की रकम तो नहीं हत्या की वजह
भवनियापुर रामगढ़ी निवासी अजमीरुल निशा का पहले भी निकाह हुआ था। बाद में पहले पति से तलाक हो गया था। अजमीरुल को मेहर के रूप में डेढ़ लाख रुपये मिले थे।
यह रकम उसके खाते में जमा थी। इस रकम को हासिल करने के लिए कुछ लोग दबाव भी बना रहे थे। ऐसे में मेहर की रकम हासिल करने के लिए भी हत्या की साजिश की आशंका है।