{"_id":"5b65dfdb4f1c1ba13e8b510c","slug":"111533403099-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की दुकानों पर छापेमारी, एक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की दुकानों पर छापेमारी, एक निलंबित
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए तीन टीमों ने अभियान चलाकर 24 दुकानों पर छापेमारी की। कैसरगंज में एक दुकान को निलंबित कर दिया गया। 16 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
खाद की कालाबाजारी रोकने और किसानों को सही दाम पर खाद उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।
डीएम के निर्देश सदर बहराइच व महसी तहसील क्षेत्र में उप कृषि निदेशक डॉ. आरके सिंह व एसडीएम राकेश श्रीवास्तव और जुबेर बेग ने छह दुकानों पर छापेमारी की। छह नमूने लिए गए।
जिला कृषि अधिकारी रामशिष्ट ने एसडीएम नानपारा सिद्धार्थ यादव व एसडीएम मोतीपुर कीर्ति प्रकाश भारती के साथ 12 दुकानों पर छापेमारी की।
इसमें एक दुकानदार को चेतावनी देते हुए आठ नमूने एकत्र किए गए। जिला कृषि रक्षा अधिकारी आरडी वर्मा ने एसडीएम कैसरगंज पंकज कुमार व एसडीएम पयागपुर डॉ. संतोष उपाध्याय के साथ छह दुकानों की चेकिंग की। जिसमें दो नमूने लिए गए। कैसरगंज में एक दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।