फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   मतदान प्रतिशत

मतदान प्रतिशत

Sun, 26 Nov 2017 11:30 PM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
मतदान प्रतिशत
बहराइच। जिले में निकाय चुनाव रविवार को हल्की-फुल्की झड़क के बीच निपट गया। नगर पालिका परिषद बहराइच और नगर पंचायत रिसिया में आधा दर्जन स्थानों पर पुलिस, चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी, मतदाताओं और एजेंटों में छिटपुट झड़प की वारदातें हुईं। तीन स्थानों पर पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। गहमागहमी के बीच 54.80 फीसदी मतदान हुआ। संवेदनशील व अति संवेदनशील केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्टे्रट तैनात रहे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का काफिला पूरे दिन भ्रमण करता रहा।
विज्ञापन

जिले में नगर पालिका परिषद बहराइच, नानपारा व नगर पंचायत जरवल तथा रिसिया में वोट डाले गए। सुबह 7:30 बजे शुरू हुआ मतदान का सिलसिला शाम पांच बजे तक चलना था। लेकिन मतदान केंद्रों और बूथों पर मतदाताओं की सुस्ती सुबह से दोपहर तक बरकरार रही। दोपहर बाद मतदान केंद्रों पर कुछ भीड़ अवश्य दिखी। नगर पालिका परिषद बहराइच, नानपारा और रिसिया, जरवल नगर पंचायतों में अध्यक्ष के एक-एक व सभासद के 80 पदों के लिए मुकाबला हुआ। अध्यक्ष पद के लिए 39 व सभासद/नगर पंचायत सदस्य पद के लिए 482 उम्मीदवार मैदान मे हैं। इन उम्मीदवारों के भाग्य पर 2.23 लाख मतदाताओं ने मुहर लगाई। शाम पांच बजे बूथों पर लाइन में जितने मतदाता लगे, उन्हें वोट डलवाया गया। जिसके चलते मतदान देर शाम 6:30 बजे तक चला। सुबह से बहराइच नगर पालिका परिषद क्षेत्र में कई बूथों पर फर्जी वोटिंग को लेकर गहमागहमी का माहौल रहा। राजकीय बालिका इंटर कालेज बूथ पर सुबह 9 बजे के आसपास जब छावनी और फ्रीगंज मोहल्लों के मतदाताओं की संख्या बढ़ने लगी तो अंतिम क्षण में वोट मांगने के लिए प्रत्याशी और उनके एजेंट भी मतदाताओं के पास पहुंच गए। जिससे अफरा तफरी की स्थिति बन गई। कुछ पुलिसकर्मियों ने प्रत्याशी और उनके एजेंटों को मतदाताओं से दूर रहने की हिदायत दी। इसी बात को लेकर दोनो पक्षों में कहासुनी के चलते भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठियां भांजी। वहीं गांधी इंटर कालेज में फर्जी वोटिंग को लेकर दो प्रत्याशियों के बीच झड़प हुई। जिसमें पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। यहां सभासद प्रत्याशी समेत आधा दर्जन लोग चोटहिल हुए। इस मामले में सभी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट से शिकायत करने के बाद निर्वाचन आयोग को पत्र भेजा है। उधर महाराज सिंह इंटर कालेज में भी भीड़ हटाने के लिए पुलिस को खदेड़ना पड़ा। रिसिया नगर पंचायत के सिसई सलोन बूथ पर मतदाताओं को पर्ची देने के लिए दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। जैसे-तैसे मामला संभला। सैनिक इंटर कॉलेज बूथ पर दो प्रत्याशी आमने-सामने आ गए। पुलिस को यहां भी लाठियां भांजनी पड़ी। तीन लोग चोटहिल हो गए। मंसूरगंज के बड़ी तकिया में फर्जी वोटिंग को लेकर विवाद की स्थिति बनी। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने किसी तरह लोगों को समझाया बुझाया। फर्जी वोटिंग को लेकर भी काजीपुरा, नाजिरपुरा, सिविल लाइंस, वजीरबाग और पुलिस लाइन क्षेत्र में मतदाता परेशान रहे। अधिकारियों से शिकायत की गई। उतार-चढ़ाव के बीच देर शाम मतदान खत्म होने पर प्रत्याशी व अभिकर्ताओं की मौजूदगी में बैलेट बाक्स सील कर स्ट्रांग रूम पर पहुंचा दिए गए।
विज्ञापन


पुलिस करती रही परेशान, मीडियाकर्मी भी हुए हलाकान
निकाय चुनाव की ड्यूटी में गैर जनपदों के पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई थी। बहराइच नगर पालिका परिषद के फसल अनुसंधान केंद्र बूथ पर तैनात एक दरोगा नेे मीडिया कर्मियों का मोबाइल तक रखवा लिया। वहीं रिसिया के देवीपुरा वार्ड में स्थित एक मतदान केंद्र के बूथ पर लखनऊ से प्रकाशित समाचार पत्र के संवाददाता का सूचना आयोग की ओर से जारी पास दरोगा शैलू सिंह ने फाड़ दिया। दोनों मामलों में पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर ने सीओ को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूं बढ़ता रहा मतदान का ग्राफ
नगर निकाय 9 बजे 11 बजे 1 बजे 3 बजे 5 बजे
बहराइच 9 प्रति. 25 प्रति. 34.8प्रति 45 प्रति. 51.38 प्रति.
नानपारा 13.19 प्रति. 29.58 प्रति. 43.01 प्रति. 63.67 प्रति 60.70 प्रति.
नपं रिसिया 13 प्रति. 30 प्रति. 43 प्रति. 62 प्रति. 72.23 प्रति.
नपं जरवल 17.42 प्रति. 29.12 प्रति. 42.49 प्रति. 59.11 प्रति. 65.53 प्रति.

नगर पंचायतो में भी मतदान पर्व का दिखा उल्लास
रिसियामोड़/जरवल। निकाय चुनाव के मतदान पर्व का उल्लास रिसिया और जरवल नगर पंचायतो में मतदाताओं के सिर चढ़कर बोला। सुबह से देर शाम तक मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदाता कतार में खड़े दिखे। शुरूआती दौर में तो मतदान की रफ्तार कुछ धीमी रही। लेकिन दोपहर बाद से ग्राफ निरंतर बढ़ता रहा। मतदाता जोश, जज्बा व जुनून में नजर आए।

नगर पंचायत रिसिया में सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लग गईं। लेकिन भीड़ नजर नहीं आई। छिटपुट मतदाता वोट डालने के लिए आते रहे। यह स्थिति 10 बजे तक रही। लेकिन 11.30 बजे से मतदाताओं की संख्या में शुरू हुआ इजाफे का दौर देर शाम तक चलता रहा। सरस्वती इंटर कालेज रिसिया, सिसई सलोन बूथों पर कतार में मतदाता अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। सभी मतदान के जोश, जुनून और जज्बे से लवरेज रहे। यही स्थिति नगर पंचायत जरवल क्षेत्र की रही। जरवल कस्बे में मतदाता स्थापित मतदान केंद्रों और पोलिंग बूथों पर मतदान के लिए कतार में खड़े बेकरार नजर आए। मालूम हो कि यहां भी दोपहर बाद मतदाताओं की भीड़ अचानक बढ़ी। जिससे अफरा तफरी का माहौल दिखा। हालांकि सबकुछ शांतिपूर्ण माहौल में निपटता रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी निरंतर गश्त करते रहे। कस्बे में वाहन नहीं चले। दुकानें भी बंद रहीं। जिस कारण राहगीरों को सबसे अधिक समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed