फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   निकाय चुनाव की तैयारी

निकाय चुनाव की तैयारी

Fri, 24 Nov 2017 10:46 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव की तैयारी
बहराइच। दूसरे चरण के तहत जिले में होने वाले निकाय चुनाव के लिए शुक्रवार शाम से चुनाव प्रचार पूरी तरह से थम गया। चेयरमैन और सभासद के प्रत्याशी व उनके समर्थक अब घर-घर जाकर मतदाताओं को अपनी ओर खींचने की जद्दोजहद में लग गए हैं। शनिवार सुबह से चुनाव के लिए गल्लामंडी परिसर सलारपुर से पोलिंग पार्टियों को रवाना किए जाने का काम शुरू हो जाएगा। वहीं अधिग्रहीत किए गए वाहनों को पुलिस लाइंस से गल्लामंडी भेजा रहा है। पुलिस फोर्स और होमगार्डों की चुनाव ड्यूटी का काम भी तेज हो गया है।
विज्ञापन

जिले के चार निकायों नगरपालिका परिषद बहराइच और नानपारा व नगर पंचायत जरवल और रिसिया में दूसरे चरण के तहत होने वाले चुनाव में 26 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव को देखते हुए अध्यक्ष और सभासद प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थकों ने पूरी ताकत झोंक रखी थी। शुक्रवार रात से चुनाव प्रचार पूरी तरह से थम गया। लाउडस्पीकर, जनसभा, नुक्कड़ सभा, रिक्शे व टैंपों से किए जा रहे प्रचार पर रोक लगा दी गई। वहीं प्रत्याशी व उनके समर्थक अब घर-घर जाकर मतदाताओं को रिझाने का प्रयास करने लगे। निकाय चुनाव के लिए बहराइच गल्लामंडी परिसर में मतपेटिकाओं और मतपत्र का वितरण पोलिंग पार्टियों को किया जाएगा। पोलिंग पार्टियों को स्टेशनरी व अन्य सामग्री का वितरण दूसरे चरण के प्रशिक्षण के दौरान ही किया जा चुका है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि गल्लामंडी परिसर से सुबह सात बजे से पोलिंग पार्टियों को रवाना करना शुरू कर दिया जाएगा। उधर पोलिंग पार्टियों को भेजने के लिए वाहनों को अधिग्रहीत किए जाने के बाद पुलिस लाइंस मैदान में खड़ा किया गया है। प्रतिसार निरीक्षक जेपी सिंह का कहना है कि सुबह सभी गाड़ियों को गल्लामंडी भेजा जाएगा। जहां से पुलिस फोर्स के साथ गाड़ियों मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो जाएंगी। चुनाव के लिए पुलिस फोर्स और होमगार्डों की ड्यूटी लगाने का काम भी तेज कर दिया गया।
विज्ञापन


मजिस्ट्रेटों को भी दिए गए वाहन
निकाय चुनाव के लिए जनपद के चार निकायों में तैनात किए गए स्टेटिक मजिट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेटों को भी गाड़ियां उपलब्ध कराई जा रही है। इन सभी को भी गल्लामंडी परिसर से गाड़ियां दी जाएगी। जिससे यह सभी अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों तक पोलिंग पार्टियों को सुरक्षित पहुंचाने में मदद कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण
जिलाधिकारी अजयदीप सिंह व एसपी जुगुल किशोर ने गुरुवार शाम गल्लामंडी परिसर में बनाए गए स्ट्रांगरूम, पोलिंग पार्टियों को रवाना करने और मतगणना कार्य की तैयारियों को लेकर निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं इस प्रकार सुनिश्चित की जाएं। जिससे पोलिंग पार्टियों को रवाना करने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed