फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   शिक्षा प्रेरकों ने मंत्री के घर के सामने जाम लगाकर किया प्रदर्शन

शिक्षा प्रेरकों ने मंत्री के घर के सामने जाम लगाकर किया प्रदर्शन

Wed, 04 Oct 2017 11:48 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा प्रेरकों ने मंत्री के घर के सामने जाम लगाकर किया प्रदर्शन
नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, दो साल का मानदेय मांगा
विज्ञापन

बहराइच। आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के आवाहन पर शिक्षा प्रेरकों ने बुधवार को राज्यमंत्री के घर के सामने मुख्य मार्ग जामकर प्रदर्शन किया। सभी ने दो साल से मानदेय नहीं दिए जाने और संविदा समाप्त करने की निंदा करते हुए नगर मजिस्ट्रेट व मंत्री के कार्यालय प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।

शिक्षा प्रेरक बुधवार को महर्षि विद्या मंदिर में एकत्र हुए। यहां से सभी जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां नगर मजिस्ट्रेट को प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। एसोसिएशन के संरक्षक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान सरकार ने संविदा कर्मियों को समय पर मानदेय देने के साथ ही उनको नियमित करने का वादा किया था।
विज्ञापन


शिक्षा प्रेरकों को लगभग दो साल से मानदेय नहीं दिया जा रहा है। वहीं तीस सितंबर 2017 को उनका कार्यकाल समाप्त किए जाने का नोटिस भी दे दिया गया है। जिलाध्यक्ष पंकज कुमार गिरि ने कहा कि शिक्षा प्रेरकों को मानदेय नहीं दिया गया तो सभी आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन के बाद सभी शिक्षा प्रेरकों ने राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल के घर के सामने पहुंचकर अस्पताल चौराहा-पुलिस लाइंस मार्ग जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद कार्यालय प्रभारी राकेश श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान यज्ञराम पांडेय, रमेश तिवारी, महेंद्र प्रताप, आमान खां, महिला प्रभारी आरती देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed