फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं: जिलाधिकारी

रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं: जिलाधिकारी

Thu, 15 Jun 2017 11:48 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं: जिलाधिकारी
रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं : डीएम
विज्ञापन

बहराइच। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में आयोजित शिविर में लोगोें ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान 60 यूनिट रक्तदान हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि डीएम अजयदीप सिंह ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है। उन्होंने कार्यक्रम में रक्तदाताओं व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र और फूल माला पहनाकर सम्मानित भी किया।

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक परिसर में सुबह रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। आम नागरिकों के साथ ही एसएसबी के जवानों ने इसमें हिस्सा लिया। इसके अलावा भारत विकास परिषद, लेखपाल संघ, डिप्लोमा इंजीनियर संघ, एमआर संघ सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने भी रक्तदान किया। व्यक्तिगत रूप से रक्तदान करने वालों में विनय सिंह, चंद्र शेखर विश्वकर्मा, डा.ॅ अतुल मिश्रा, जयप्रकाश, अनुराग राय आदि शामिल हुए। जबकि धार्मिक संगठनों में शिया व खालसा ग्रुप के पदाधिकारी शामिल रहे। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीके सिंह ने रक्तदाताओं के प्रति आभार जताया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. अरुणलाल, महिला सीएमएस डॉ. मधु गैरोला, डीपीएम डॉ. आरबी यादव, कमांडेंट एसएसबी भिनगा प्रमोद देवरानी, डॉ. किरन कुमार, एसएसबी नानपारा के डॉ. आईएच काजमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed