{"_id":"69d2a33406246538130a6c45","slug":"11-warrantees-arrested-on-court-orders-bahraich-news-c-104-1-srv1004-119210-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कोर्ट के आदेश पर 11 वारंटी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कोर्ट के आदेश पर 11 वारंटी गिरफ्तार
Sun, 05 Apr 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले के विभिन्न न्यायालयों में वांछित चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए जेएम, सीजेएम, एसीजेएम, एएसजे एफटीसी कोर्ट की ओर से आदेश जारी किया गया था। इस पर रविवार को संबंधित थानों की पुलिस ने अभियान चलाकर 11 वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए वारंटियों में मल्हीपुर क्षेत्र के पांच, गिलौला के चार, सिरसिया व नवीन मॉर्डन क्षेत्र के एक-एक वारंटी शामिल हैं। इन पर मारपीट, चोरी, शस्त्र अधिनियम, आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट आदि अपराधों का आरोप है। पकड़े गए वारंटियों को सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन