{"_id":"69766ccf717e3c8ee30a7e99","slug":"11-policemen-will-be-honored-today-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-143441-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: आज सम्मानित होंगे 11 पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: आज सम्मानित होंगे 11 पुलिसकर्मी
Mon, 26 Jan 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 26 Jan 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। गणतंत्र दिवस के अवसर पर डीजीपी की ओर से जिले में तैनात 11 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा पदक एवं रजत पदक से सम्मानित किया जाएगा। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जारी सूची के अनुसार जिले के पांच निरीक्षक, चार उपनिरीक्षक तथा दो हेड कांस्टेबल को यह सम्मान मिलेगा।
सराहनीय सेवा पदक के लिए चयनित निरीक्षकों में बलराम सिंह, समर सिंह और रजनीश कुमार शामिल हैं। वहीं उपनिरीक्षक राजेश कुमार तथा हेड कांस्टेबल चालक संजीव कुमार और अक्षय कुमार को भी सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त निरीक्षक नरेंद्र सिंह एवं अतुल कुमार तथा उपनिरीक्षक योगेंद्र पाल, कृपाल सिंह और रामकिशन को पुलिस महानिदेशक की ओर से भेजे गए प्रशंसा चिह्न पदक से सम्मानित किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक आरएन सिंह ने बताया कि सभी चयनित पुलिसकर्मियों को यह सम्मान गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वज परेड के समय प्रदान किया जाएगा।