फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   मतदान की अपील

मतदान की अपील

Sat, 25 Nov 2017 10:02 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
मतदान की अपील
बहराइच। विधानसभा चुनाव में बहराइच की जनता ने सारे रिकॉर्ड तोड़े थे। एकबार फिर शहर की सरकार चुनने की अग्निपरीक्षा है। सुबह से बहराइच और नानपारा नगर पालिका परिषद तथा रिसिया और जरवल नगर पंचायतों के लिए मतदान शुरू होगा। ऐसे में न सिर्फ घर से निकलना है बल्कि दो नुमाइंदों का चुनाव करना है। जिसमें विकास का जज्बा हो, चुनाव जीतने के बाद ठेकेदारी के बजाए समाजसेवा की रुचि हो। चेहरे में व्यक्तित्व झलकता हो। यह मौका न गंवाएं। घर से निकल पड़िए क्योंकि फिर दिन बीतने के साथ ही पांच साल का इंतजार करना पड़ेगा। चूक गए तो पछताने के सिवा कुछ हाथ नहीं लगेगा।
विज्ञापन


शत-प्रतिशत करें मतदान
बूथों पर बेहतर इंतजाम हैं। शहर की सरकार चुनने के लिए शत प्रतिशत मतदान करें। निष्पक्ष तरीके से विकास के लिए बैलेट पर मुहर लगाएं। जिससे कि सपनों के शहर का निर्माण हो सके। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मतदाताओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

-अजयदीप सिंह, जिलाधिकारी

बेखौफ होकर दें वोट
सभी मतदान केंद्रों और बूथों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मतदाताओं को किसी से भयभीत होने की जरूरत नहीं है न ही किसी के दबाव में वोट देने की आवश्यकता है। शहर की सरकार गठन के लिए बुधवार को महापर्व का दिन है। ऐसे में बेखौफ होकर मतदाता घरों से निकलकर वोट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जुगुलकिशोर, पुलिस अधीक्षक

हॉलीडे नहीं, पोलिंग डे है आज
सुबह बिस्तर छोड़ने के बाद मतदाता पोलिंग बूथ पर पहुंचे। क्योंकि शहर की सरकार का महापर्व का दिन हॉलीडे नहीं बल्कि पोलिंग डे है। छुट्टी बिताएं विकास के लिए मुहर लगाएं।
-डॉ. शिवम श्रीवास्तव, चीफ प्राक्टर किसान पीजी कॉलेज

लोकतंत्र को बनाएं मजबूत
शहर के विकास के लिए रविवार का दिन काफी अहम है। बहराइच व नगर पालिका परिषद तथा रिसिया व जरवल नगर पंचायतों के मतदाता निष्पक्ष तरीके से शांतिपूर्ण माहौल में पहले मतदान करें। फिर कोई दूसरा काम करें। जिससे कि लोकतंत्र मजबूत बन सके। मनमाफिक शहर का विकास हो।
-डॉ. अरुण कुमार पांडेय मुख्य चिकित्साधिकारी

जो हर तकलीफ में साथ निभाए उसे चुने
पहली बार मतदान करने वाले युवा उस प्रतिनिधि का चुनाव करें जो हर तकलीफ में साथ निभाए। प्रत्याशी की छवि साफ हो और शहर की तरक्की में भागीदार बने। बिजली, पानी की समस्या से निजात दिला सके। इसलिए शत प्रतिशत वोट करें।
-प्रतिभा मिश्रा, कवयित्री व युवा साहित्यकार

बिना किसी स्वार्थ के करें मतदान
मतदाता निष्पक्ष और बिना किसी स्वार्थ के रविवार सुबह मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट करें। क्योंकि इस बार चूक गए तो पांच साल पछताना पड़ेगा। चुनें उसे जो शहर का विकास करा सके। ऐसे में मौका न गंवाएं। मतदान का रिकार्ड बनाएं।
-डॉ. बलमीत कौर

कम मतदान का कलंक मिटाएं
मतदान से ही शहर के विकास की दिशा और दशा तय होती है। ऐसे में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए सुबह होते ही मतदाता घरों से निकलें और बीते चुनावों के कम मतदान के कलंक को मिटाते हुए पहले वोट दें फिर दूसरा काम करें।

-शीतल प्रसाद अग्रवाल, वरिष्ठ व्यवसायी

करें मतदान बदलें तस्वीर
मतदान से ही शहर के विकास की तस्वीर संवारी जा सकती है। ऐसे में सुबह सबसे पहले घर से निकलकर निकट के मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डालें। जिससे कि नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत विकास के पथ पर अग्रसर हो सके। ढिलाई न बरतें। ऐसे प्रतिनिधि को चुनें जिसमें विकास का जज्बा हो।
डॉ. महेश अग्रवाल, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed