फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   एसपी ने दरोगा व तीन सिपाहियों को किया लाइन हाजिर

एसपी ने दरोगा व तीन सिपाहियों को किया लाइन हाजिर

Tue, 03 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
एसपी ने दरोगा व तीन सिपाहियों को किया लाइन हाजिर
दरोगा व तीन सिपाहियों लाइन हाजिर
विज्ञापन

मवेशी लादे जा रहे थे, डायल 100 की टीम पशु तस्करों सेकर रही थी गुफ्तगू
अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच। बौंडी के दिकौलिया गांव में स्थित बाग में तस्करी के लिए मवेशियों को ट्रक में लादने की सूचना पर गश्त पर निकले एसओ ने छापेमारी की। वहां पहले से मौजूद डायल 100 के दरोगा, सिपाही व पशु तस्कर एसओ को टीम समेत देखकर भाग खडे़ हुए। मौके से पुलिस ने एक ट्रक व 22 बैल बरामद किए हैं। एसओ की सूचना पर एसपी ने डायल 100 टीम के दरोगा व तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। सीओ महसी को मामले की जांच सौंपी है।

बौंडी थाना क्षेत्र के दिकौलिया गांव के निकट शुक्रवार रात को बाग में एक ट्रक पर पशु तस्कर मवेशियों को लादकर जिले के बाहर भेजने का प्रयास कर रहे थे। सूचना मिलने पर एसओ बौंडी अटल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर दबिश देने पहुंचे। यहां पहले से डायल 100 की पीआरवी (पब्लिक रिस्पांस व्हिकल) नंबर 1571 मौजूद थी। जिसके प्रभारी दरोगा विक्रमा यादव, हेड कांस्टेबल परमानंद गौड़, सिपाही अनिल कुमार और संजय कुमार मौके पर खड़े पशु तस्करों के साथ मवेशियों को लदवा रहे थे। पुलिस को देखकर पशु तस्कर भाग खड़े हुए। वहीं डायल 100 की पूरी टीम भी पुलिस फोर्स को देखकर मौके से खिसक गई। मौके से पुलिस ने एक ट्रक और 22 बैल बरामद किए। एसओ ने रात में ही घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। एसपी जुगुल किशोर ने घटना को गंभीरता से लेते हुए डायल 100 की पूरी टीम को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने बताया कि मामले की जांच सीओ महसी को सौंपी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed