{"_id":"598de3124f1c1b5b4a8b47d6","slug":"101502470930-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच में स्वाइन फ्लू के चार रोगी मिले, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में स्वाइन फ्लू के चार रोगी मिले, हड़कंप
Updated Fri, 11 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। बहराइच में भी स्वाइन फ्लू तेजी से पांव पसार रहा है। शुक्रवार को अचानक चार रोगियों की पुष्टि हुई है। इससे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। परीक्षण में पॉॅजिटिव रिपोर्ट आने के बाद सभी को एंबुलेंस से केजीएमयू लखनऊ भेजा गया है। वहीं सीएचसी और पीएचसी पर चिकित्सकों को पूरी तरह सजग रहने के निर्देश दिए गए हैं। इन चार रोगियों के मिलने की संख्या पांच हो गई है।
घातक स्वाइन फ्लू बहराइच में तेजी से फैल रहा है। चार दिन पूर्व कुवैत से कमाकर लौटे एक युवक को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई थी। इस पर उसे लखनऊ इलाज के लिए भेजा गया था। शुक्रवार को जिला अस्पताल मेें परीक्षण के दौरान चार और रोगियों के स्वाइन फ्लू पीड़ित होने का पता चला। इनमें रुपईडीहा के बाबागंज निवासी कौशल कुमार शर्मा (62) पुत्र आर्यन शर्मा, शहर के नाजिरपुरा मोहल्ला निवासी मुबीन अहमद (37) पुत्र मोहम्मद इरशाद, मोहल्ला शिवनगर गोंडा रोड निवासी संतोष कुमार (38) पुत्र अनूप बथवाल और नाजिरपुरा महसी बसअड्डा निवासी डॉ. अब्दुल कुद्दूस (68) शामिल हैं। इन चार रोगियों के स्वाइन फ्लू पॉजिटिव होने से स्वास्थ्य महकमा सकते में है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण पांडेय ने बताया कि जिला अस्पताल में परीक्षण के दौरान सभी के स्वाइन फ्लू पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इस पर आननफानन में सभी को केजीएमयू लखनऊ में इलाज के लिए रेफर किया गया है। उन्होंने कहा कि बदल रहे मौसम में स्वाइन फ्लू तेजी से फैलता है। इसको देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्साधिकारियों को सजग कर दिया गया है।