फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   1000 farmers deprived of crop insurance scheme benefits

फसल बीमा योजना लाभ से वंचित रह गए 1000 किसान

Tue, 11 Aug 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
1000 farmers deprived of crop insurance scheme benefits
बहराइच। अर्थव्यवस्था की धुरी कहे जाने वाले किसानों की अवस्था दयनीय है। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी फसल बीमा योजना में बैंक और बीमा कंपनी ने ऐसा पेंच फंसाया है। जिससे किसान पात्रता सूची से ही बाहर हो गए हैं। बैंक ने तो वही रटा रटाया जबाब दे दिया है कि किसानों का आधार और बाकी जरूरी दस्तावेज पोर्टल पर मैच नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में वह बीमा कंपनी को डेटा भेज नहीं सकते। उधर बीमा कंपनी ने भी किसानों को लेटर जारी कर कोई भुगतान न किए जाने की बात कह दी है। जबकि बीमा की प्रीमियम राशि भी किसानों के खातों से काट ली गई है।
विज्ञापन

बात तो किसानों की आय दोगुनी करने की हो रही है, लेकिन बहराइच में किसानों को अपने खून पसीने से पैदा की गई फसल की बीमा राशि तक नहीं मिल पा रही है। दरअसल जिले के 1000 किसान ऐसे हैं। जिनकी पिछले सीजन गेहूं की फसल ओलावृष्टि से तबाह हो गई थी। इसका सत्यापन भी प्रशासन ने लेखपालों से करा लिया था। सत्यापन में फसल तबाह होने की बात सही पाई गई। रिपोर्ट भी जमा कर दी गई। अब बारी थी बैंक को किसानों का डाटा पोर्टल पर अपलोड करने की। लेकिन बैंकों ने आधार, खतौनी, मोबाइल नंबर, और गाटा संख्या जैसे कागजातों में मेलजोल न हो पाने के कारण पोर्टल पर फीडिंग नहीं की।
विज्ञापन

डाटा फीड न होने के कारण यह सूची बीमा कंपनी को मिली ही नहीं। जब किसानों ने बीमा कंपनी से क्लेम करना चाहा तो कंपनी ने सभी किसानों को एक लेटर जारी कर दिया। जिसमें यह साफ दर्शाया गया है कि सूची उपलब्ध न हो पाने के कारण वह बीमा राशि नहीं दे सकते। जबकि किसानों के खाते से इसी फसल की बीमा प्रीमियम राशि काट ली गई है। अब किसान परेशान हैं। इस बारे में ओरियंटल बीमा कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक रामशंकर ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में है। सभी किसानों से कहा गया है कि वह बैंक से अपनी पोर्टल आईडी लेकर एक लेटर जोनल आफिस को लिखें। इसके बाद भुगतान करने की प्रक्रिया सुनिश्चित कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के खाताधारक
जिन 1000 किसानों के साथ ऐसी समस्या आई है। इनमें 750 किसानों का खाता आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में है। बाकी के 250 किसान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से जुड़े हुए हैं। वैसे भी आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के साथ ऐसी समस्याएं आए दिन किसानों को फेस करनी पड़ती हैं।

228 किसानों को मिला 25 लाख
जिले के 228 किसानों के गेहूं की फसल बर्बाद होने के बाद बीमा कंपनी को दावा मिला था। बीमा का दावा मिलने और सत्यापन कराए जाने के बाद उनको 25 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
- दीपक मिश्रा, नोडल अधिकारी, बीमा कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed