{"_id":"633095c25484f67c2e22d929","slug":"100-purchasing-centers-set-up-for-paddy-purchase-bahraich-news-lko6500689115","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद के लिए बनाए गए 100 क्रय केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद के लिए बनाए गए 100 क्रय केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। खाद्य एवं विपणन विभाग की ओर से धान खरीद के लिए इस बार जिले में 100 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। वहीं 15 अन्य क्रय केंद्रों की स्थापना के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। खरीफ सीजन की खरीद इस बार एक नवंबर से शुरू होगी। खरीद को लेकर खाद्य एवं विपणन विभाग ने तैयारियों शुरू कर दी हैं और 15 अक्तूबर तक सभी क्रय केंद्रों पर बोरे, प्रकाश, माप-तौल यंत्र, पंखा आदि की व्यवस्था माकूल करने का लक्ष्य रखा गया है।
सरकार की ओर से हर वर्ष न्यूनतम समर्थन मूल्य पर प्रमुख फसलों की खरीदारी की जाती है। खरीफ सीजन की प्रमुख फसल धान की खरीद इस बार एक नवंबर से शुरू होगी। इस बार शासन की ओर से सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2040 रुपये व ग्रेड-ए के धान का समर्थन मूल्य 2060 निर्धारित किया है। तय समय पर धान खरीद शुरू करवाने के लिए जिला खाद्य एवं विपणन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग की ओर से सकुशल धान की खरीद के लिए इस बार 100 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। वहीं किसान आसानी से क्रय केन्द्र पहुंच जाएं इसके लिए 15 और क्रय केंद्रों की स्थापना के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के बाद जिले में क्रय केंद्रों की संख्या 115 हो जाएगी।
वहीं बनाए एक क्रय केंद्रों पर खरीद के उचित प्रबंध करने के लिए सभी विपणन निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि 15 अक्तूबर तक सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को माप-तौल यंत्र, पंखा, प्रकाश प्रबंधन, तौले गए धान के रखरखाव आदि के प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी क्रय केंद्रों पर 15 अक्तूबर से पहले बोरे उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि सभी किसान ज्यादा से ज्यादा मात्रा में अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें, ताकि खरीद में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकरण करवाएं किसान
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बिक्री के लिए ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि किसान भाई सीएससी व लोकवाड़ी केंद्रों के माध्यम से एफसीएस डॉट यूपी डॉट जीओबी डॉट इन पर पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण के लिए किसानों के पास आधार कार्ड, आधार अपडेेट बैंक खाता, भूमि का रकबा, बोए गए धान का रकबा, आधार कार्ड लिंक मोबाइल नंबर का होना जरूरी है।
बनाए गए क्रय केंद्रों की स्थिति
तहसील खाद्य विभाग पीसीएफ पीसीयू यूपीएसएस भारतीय खाद्य निगम
बहराइच सदर 05 01 02 00 02
पयागपुर 02 05 02 00 00
महसी 00 11 12 03 00
नानपारा 03 08 03 03 00
कैसरगंज 04 11 05 06 00
मिहींपुरवा 02 07 03 00 00