फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   10 houses burn to the fire

आग लगने से 10 मकान जले

Fri, 26 May 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Fri, 26 May 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
10 houses burn to the fire
अाग लगने से जला मकान - फोटो : अमर उजाला
गर्मी तेज होने के साथ ही आग की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। आग की लपटों ने शुक्रवार को नानपारा तहसील क्षेत्र के रामपुर हुसैन बख्स नरैनापुर गांव में जमकर कहर बरपाया। गांव में आग लगने से 10 मकान और उनमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। लगभग 12 लाख की संपत्ति आग की भेंट चढ़ी है। ग्राम प्रधान की सूचना के बाद पहुंचे नेपाल के दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। मकान जलने से ग्रामीण खुले आसमान तले रहने को विवश हैं। 
विज्ञापन


गर्मी बढ़ने के साथ ही जिले में आग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को नानपारा तहसील क्षेत्र के सीमावर्ती रामपुर हुसैन बख्स नरैनापुर गांव में आग लगने से ग्रामीणों के मकान धधक उठे। शाम करीब चार बजे गांव निवासी मोलहे पुत्र अजमत के घर में अचानक आग लग गई। परिवार के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए तो सभी ने भाग कर जान बचाई।
विज्ञापन


चीख पुकार सुनकर जब तक गांव के लोग दौड़े, तब तक आग की लपटों ने छेदी राम, कंधई, हनीफ , गुलाम हुसैन, पैरु, चुन्नू, दुजई, कुंवारे आदि के मकानों को चपेट मेें ले लिया। देखते ही देखते सभी मकान और उनमें रखा अनाज, कपड़े व अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग से लगभग 12 लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। ग्राम प्रधान ने घटना की थाने पर सूचना दी, लेकिन नानपारा से दमकल वाहन आने में देर देख नेपाल व एसएसबी को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नेपाल से दमकल वाहन आधे घंटे में गांव पहुंच गया। एसएसबी के जवान भी सहायक कमांडेंट जगजीत बहादुर जगुवार की अगुवाई में आ गए। इंचार्ज सत्य प्रकाश सिंह व बालप्रहरी की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सहायता की। अग्निशमन कर्मचारियों ने किसी प्रकार आग को फैलने से रोका। अगिभनकांड की सूचना तहसील को दी गई है, लेकिन अब तक कोई भी राजस्व कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। मकान और सामान जल जाने से अग्निपीड़ित ग्रामीण खुले आसमान तले गुजर-बसर करने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed