फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   10 doctors missing from health department for two years

स्वास्थ्य विभाग से 10 डॉक्टर दो साल से गायब

Sun, 09 Feb 2020 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
10 doctors missing from health department for two years
बहराइच। स्वास्थ्य महकमे से करीब दो साल से 10 चिकित्सक गायब चल रहे हैं। सात चिकित्सक ज्वॉइन करने के बाद से लौटे ही नहीं हैं। जबकि तीन चिकित्सक पीजी करने गए, मगर वह वापस नहीं आए। 10 चिकित्सकों के गायब रहने से स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर नहीं लौट पा रही हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने गायब चल रहे चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शासन को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत किए जाने के उद्देश्य से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के तहत चिकित्साधिकारियों की तैनाती जिले में की गई है। मगर जिले के स्वास्थ्य महकमे से 10 चिकित्सक ऐसे हैं जो कई साल से गायब हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा में तैनात डॉ. गुंजन यादव, डॉ. अजय कुमार आर्या, डॉ. राजीव रंजन जनवरी 2018 से गायब चल रहे हैं। इन डॉक्टरो ने महज 20 से 25 दिन ही जिले में मरीजों को देखने का काम किया होगा।
विज्ञापन

इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में तैनात डॉ. रेखा देवी, सीएचसी चरदा की डॉ. वर्षांजलि यादव, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां डॉ. प्रखर चौधरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फखरपुर की डॉ. रिचा सिंह चौधरी और डॉ. लाल साहब शर्मा वर्ष 2018 से ही गायब चल रहे हैं। इसमें डॉ. प्रखर, रिचा सिंह और लाल साहब पीजी का कोर्स करने के लिए अवकाश लेकर गए थे। मगर वह भी नहीं लौटे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य महकमे ने गायब चल रहे इन सभी चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शासन को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो चिकित्सक चार साल से नदारद
जिले के स्वास्थ्य महकमे में कानपुर जिले के श्यामनगर निवासी दंत चिकित्सक डॉ. पूनम पाल ने छह जून 2013 को ज्वॉइन किया था। उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर में तैनात किया गया था। वह अक्तूबर 2016 को अवकाश पर गई थीं। मगर उसके बाद से वापस नहीं लौटीं। इसी तरह से लखनऊ के हरदोई रोड आलमस सिटी निवासी डॉ. सरफराज अहमद ने अक्तूबर 2014 में ज्वॉइन किया था। उनको सीएचसी रिसिया में तैनात किया गया था। मगर सितंबर 2016 से अवकाश पर जाने के बाद से वह भी वापस नहीं लौटे।
पत्र का भी नहीं दे रहे जवाब
स्वास्थ्य महकमे की ओर से नदारद चल रहे चिकित्सकों के दिए गए पते पर कई बार पत्र भेजा जा चुका है। मगर उन सभी की ओर से कोई भी जवाब नहीं दिया जा रहा है, जिससे समस्या हो रही है। स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई के लिए भेजे गए पत्र में इसका भी हवाला दिया है।

कार्रवाई के लिए भेजा पत्र
जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात किए गए दस चिकित्सक कई साल पूर्व अवकाश पर गए थे। मगर वह बिना कारण बताए गायब हैं। इन सभी की सूची तैयार की गई है। जिसके बाद शासन को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है।
डॉ. सुरेश सिंह, सीएमओ, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed