फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   1.63 lakh voters increased in panchayats

पंचायतों में बढ़े 1.63 लाख मतदाता

Sun, 27 Dec 2020 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
1.63 lakh voters increased in panchayats
बहराइच। पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। जिले में करीब 1.63 लाख मतदाता और बढ़ गए हैं। इसके बाद मतदाताओं की संख्या करीब 25 लाख पहुंच गई है। आज से दावा और आपत्तियां ली जाएंगी। 3742 बूथों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे। तीन जनवरी के बाद सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच रविवार को मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन कर दिया गया। मतदाता सूची में जिले के 14 विकास खंडों की 1051 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत देवेंद्र कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन किया गया है। इसके तहत पिछली बार की अपेक्षा इस बार एक लाख 62 हजार 917 मतदाता बढ़े हैं। वर्ष 2015 के चुनाव में करीब 23 लाख 34 हजार मतदाता थे। उन्होंने बताया कि 1051 ग्राम पंचायतों के 1267 मतदान केंद्रों और 3742 बूथों पर बीएलओ सोमवार से तीन जनवरी तक मौजूद रहेंगे। इस बीच कोई भी मतदाता अपना दावा और आपत्तियां दे सकता हैं। इसके बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

युवा मतदाताआें पर जोर
पंचायत चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने युवा मतदाताओं पर जोर दिया है। इसके लिए एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले मतदाता भी शामिल किए जाएंगे। इनको सुनहरा मौका दिया जा रहा है। अपनी जन्म तिथि प्रमाणपत्र के साथ सभी बूथों पर फार्म भरकर जमा कर सकते हैं, जिससे उनको भी मतदाता बनने का अवसर मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- देवेंद्र कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed