फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   1.10 lakh devotees perform Jalabhishek at Jungleath temple

1.10 लाख श्रद्धालुओं ने जंगलीनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

Mon, 05 Aug 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
1.10 lakh devotees perform Jalabhishek at Jungleath temple
मटेरा के जंगलीनाथ मंदिर में सावन माह पर जलाभिषेक करने के लिए लगी श्रद्धालुओं की लाइन। - फोटो : BAHRAICH
मटेराचौराहा (बहराइच)। बस्थनवा गांव में स्थित पांडवकालीन जंगलीनाथ शिव मंदिर में सोमवार को जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों व श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। मंदिर के पुजारियों के मुताबिक लगभग 1.10 लाख श्रद्धालुओं ने मंदिर में जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं की लगभग एक किलोमीटर तक कतार लगी रही।
विज्ञापन

नानपारा तहसील अंतर्गत मसूदनगर बस्थनवा में पांडवकालीन जंगलीनाथ शिव मंदिर स्थापित है। सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। सोमवार को जलाभिषेक के लिए क्षेत्र के साथ नानपारा, रिसिया, मटेरा, नवाबगंज समेत नेपाल राष्ट्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु व कांवड़िये पहुंचे।
विज्ञापन

सभी ने कतार में खड़े होकर अपनी बारी आने पर भगवान शिव को जलाभिषेक किया। पांडवकालीन मंदिर में पुजारी राधेश्याम गिरि, भोला गिरि व रामनरेश गिरि, भारत गिरि ने पूजा-अर्चना करायी। श्रद्धालुओं की एक किलोमीटर तक लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर के कोषाध्यक्ष अनिल शास्त्री ने बताया कि सोमवार को लगभग एक लाख 10 हजार श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। मंदिर के किवाड़ रात दो बजे ही खोल दिए गए थे। बैरीकेडिंग से होकर श्रद्धालुओं ने मंदिर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed