फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   zila panchayat

चुनावी साल में 35.10 करोड़ से होंगे विकास कार्य

Tue, 04 Feb 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
zila panchayat
हर गांव में होंगे विकास कार्य - रेनू धामा
विज्ञापन

बागपत। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में वर्ष 2020-21 के लिए 35.10 करोड़ का मूल बजट पास किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रेणू धामा ने कहा कि प्रत्येक गांव तक विकास कार्य होंगे। सदस्यों के प्रस्तावों पर प्राथमिकता से कार्य कराए जाएंगे।
सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय में बोर्ड बैठक अध्यक्ष रेणू धामा की अध्यक्षता में हुई। इसमें भाजपा विधायक योगेश धामा और मुख्य विकास अधिकारी पीसी जायसवाल भी मौजूद रहे। बोर्ड बैठक में मौजूद सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं। कार्यों के प्रस्ताव भी दिए। सर्व सम्मति से वर्ष 2019-20 के संशोधित बजट 51.78 करोड़ को मंजूरी दी । संशोधित बजट से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। इनमें सीसी रोड, नाले के अलावा पुरा गांव के श्रीपरशु रामेश्वर महादेव मंदिर पर लगने वाले मेले की व्यवस्था भी शामिल रहेंगी। इसके अलावा वर्ष 2020-21 के 35.10 करोड़ के बजट को आम सहमति से मंजूर किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू धामा ने कहा कि जिले के हर गांव और गली तक जिला पंचायत की ओर से विकास कार्य को कराया जाएगा। इसके लिए बजट में व्यवस्था की गई है। इसमें एएमए नईम अहमद, सुभाष तोमर, राजेंद्र सिंह प्रधान, रविंद्र बली, संजय डौला, विराज तोमर, रहीसू बोपुरा, मुदस्सिर चौधरी, अनुज लुहारी, लेखराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed