{"_id":"60d6142d8ebc3e312506fce5","slug":"yuva-shakti-should-illuminate-the-name-in-every-field-mp-baghpat-news-mrt544337714","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा शक्ति हर क्षेत्र में जनपद का करें नाम रोशन : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा शक्ति हर क्षेत्र में जनपद का करें नाम रोशन : सांसद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि बागपत राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना रहा है। उन्होंने शूटर दादी चंद्रो तोमर के नाम से नोएडा की शूटिंग रेंज का नामकरण करने पर सीएम का आभार जताया। कहा कि यह बागपत के लिए बहुत ही गर्व की बात है। यहां खेल के क्षेत्र को अधिक से अधिक विकसित किया जाएगा।
सांसद शुक्रवार को खेल विकास अभियान के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर खेल के मैदान, पार्क, तालाबों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मीतली में खेल स्टेडियम का कार्य शीघ्र कराया जाएगा। इस अवसर पर सांसद, विधायक योगेश धामा, सहेंद्र मलिक, केपी मलिक और मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने कलक्ट्रेट लोक मंच पर संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। बागपत खेल विकास अभियान पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।
मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने कहा कि हर गांव में खेल का मैदान मुहिम को पूरे मंडल में लागू किया जाएगा। हमारे जीवन में खेल भी उतना ही जरूरी है जितनी पढ़ाई। उन्होंने मधु वेदवान, सुभाष तोमर, दादी चंद्रो तोमर जैसे खिलाड़ियों की प्रशंसा की। आयुक्त ने जनपद वासियों से अपील की कि नदियों का पुनरुद्धार करना है। नए तालाब खुदवाने हैं और पौधरोपण अधिक से अधिक करना है।
विज्ञापन
हर गांव में बनेगा क्रीड़ा स्थल : डीएम
डीएम राजकमल यादव ने कहा ग्रामीण इलाकों में खेल के विकास की परिकल्पना को मूर्त रूप देने के उद्देश्य से जनपद में खेल विकास अभियान की शुरुआत पांच समांतर खंडों में की जा रही है। क्रीड़ास्थल पर ट्रैक , कबड्डी मैदान, अखाड़ा, वालीबॉल कोर्ट, ओपन जिम, फुटबॉल मैदान, कसरत करने के अन्य संसाधन, अन्य खेल सामग्री की व्यवस्था की जाएगी। प्रत्येक न्याय पंचायत पर एक मॉडल खेल मैदान को आर्मी और पुलिस फोर्स एवं सशस्त्र बलों में फिजिकल टेस्ट में होने वाली विभिन्न परीक्षाओं के प्रावधानों के साथ विकसित किया जाएगा। इंटरमीडिएट और डिग्री कॉलेज में खेल के मैदानों का विकास कराया जाएगा। प्रत्येक एक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। पहला चरण 51 ग्राम पंचायत 15 जुलाई, द्वितीय चरण 121 ग्राम पंचायत 15 अगस्त, तृतीय चरण 72 ग्राम पंचायत 15 सितंबर तक चलेगा। जनपद स्तरीय खेल आयोजनों की रूपरेखा बागपत कबड्डी लीग जुलाई में, एथलीट मीट अगस्त, केसरी दंगल सितंबर, शूटिंग प्रतियोगिता अक्टूबर, हाफ मैराथन नवंबर की रूपरेखा तैयार की गई है।
इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र, युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से 25 चयनित ग्राम पंचायतों के युवक एवं महिला मंगल दलों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर शिक्षक एमएलसी श्रीचंद शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज पाल गुर्जर, कुलदीप भारद्वाज, एसपी अभिषेक सिंह, एडीएम अमित कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. आरके टंडन, जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी आदि मौजूद रहे।