{"_id":"5e0f8bc68ebc3e87ce3eb826","slug":"youths-firing-in-housing-development-colony-baraut-news-mrt461804769","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने आवास विकास कॉलोनी में की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवकों ने आवास विकास कॉलोनी में की फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। आवास विकास कॉलोनी में बृहस्पतिवार की रात बाइक सवार चार युवकों ने एक मकान के सामने फायरिंग की। इससे कालोनी में दहशत फैल गई। बाद में आरोपी तमंचे लहराते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
आवास विकास कालोनी निवासी अंकित पुत्र वीरसैन ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की रात 12 बजे बुलेट सवार चार युवक आए और गाली-गलौज करते हुए उसके मकान के सामने फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशतजुदा हो गए। क्षेत्रवासी एकत्र होने शुरू हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौकेपर पहुंची और मामले की जानकारी लेते हुए आरोपियों की तलाश की। मगर, आरोपी हाथ नहीं लग सके। इस संबंध में अंकित ने लव पुत्र अनिल निवासी बिनौली रोड, विपुल पुत्र राकेश निवासी जोनमाना, राकेश व एक अन्य को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस नेे आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।