{"_id":"65a67c6598eb5e4f3e094200","slug":"youth-should-do-yoga-daily-to-stay-fit-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-5867-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: युवाओं को फिट रहने के लिए रोज करना चाहिए योगासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: युवाओं को फिट रहने के लिए रोज करना चाहिए योगासन
विज्ञापन
फोटो संख्या 7
बड़ौत। नगरपालिका के गांधी पार्क में मंगलवार को योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओें से सुबह व शाम के समय योग करने की अपील की गई।
भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान राजेन्द्र जैन पटवारी व वीरेन्द्र शर्मा एडवोकेट ने कहा कि आज मनुष्य पैसा कमाने की चाहत में खूब भागदौड़ कर रहा है, लेकिन वह इस चाहत में खुद को बीमार बना लेता है। इसलिए सुबह-शाम योगाभ्यास करके स्वयं को स्वस्थ रखा जा सकता है। उन्होंने चक्रासन, भुजंगासन, उत्कटासन आदि करने की अपील की। उधर, योगाचार्य एवं चिकित्सक डा़ कर्मवीर सिंह ने कहा कि खान पान में पोषक तत्वों की कमी और अस्वच्छ वातावरण का असर आपके शरीर पर होता है, इसलिए युवा जल्द थक जाते हैं। दिनभर चुस्ती और फुर्ती बनी रहे, इसके लिए पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा की जरूरत होती है। कहा कि पौष्टिक आहार से शरीर को ऊर्जा मिलती है, लेकिन कुछ योगासनों को शामिल करके थकान और लो-एनर्जी की समस्या को कम कर सकते हैं।