{"_id":"629a4f0c6c5fab179c36b2c0","slug":"youth-shot-in-a-dispute-over-ten-thousand-rupees-baghpat-news-mrt5913417145","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस हजार रुपये के विवाद में युवक को घर से बुलाकर गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस हजार रुपये के विवाद में युवक को घर से बुलाकर गोली मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरूरपुर कलां गांव में हुई घटना में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सरूरपुरकलां गांव में तीन माह पहले उधार लिए दस हजार रुपये वापस नहीं देने पर एक युवक को घर से बुलाकर गोली मार दी गई। घायल को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
सरूरपुरकलां गांव के रहने वाले अक्षय को बृहस्पतिवार की रात दो युवकों ने घर से बुलाया। आरोप है कि लधवाड़ी गांव के अभिषेक और गोलू ने घर से आने पर पुराने विवाद में अक्षय को गोली मार दी। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से मेरठ रेफर कर दिया गया। उधर, पुलिस ने घायल अक्षय के चाचा प्रमोद की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी अभिषेक व गोलू के अलावा इन दोनों को संरक्षण देने के मामले में बिहारीपुर गांव के मोहित व आकाश को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी ओपी सिंह का कहना है कि अक्षय ने पकड़े गए आरोपियों से तीन माह पहले दस हजार रुपये उधार लिए थे, जिन्हें वापस मांगने पर गाली-गलौज हो गई थी। इसी विवाद में उसे गोली मारी गई।