फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Youth shot dead in Kandera village

कंडेरा गांव में युवक की गोली मारकर हत्या

Thu, 28 Jan 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Youth shot dead in Kandera village
मंगलवार की रात दो लोगों ने दिया वारदात को अंजाम, मारी गई पांच गोली
विज्ञापन

एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, रंजिश बताई गई हत्या की वजह
रमाला (बागपत)। कंडेरा गांव में मंगलवार रात ममेरे भाई के साथ निर्माणाधीन डेयरी पर सोए युवक की दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। एसपी अभिषेक सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हत्या की वजह रंजिश बताई गई है।

गांव कंडेरा निवासी विनोद कुमार का बेटा भरत (25) अपने ममेरे भाई शामली के भभीसा गांव निवासी विनीत के साथ निर्माणाधीन डेयरी पर सोया हुआ था। मंगलवार रात करीब ढाई बजे दो लोग डेयरी पर पहुंचे और भरत पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से भरत गंभीर घायल हो गया। विनीत ने शोर मचाया, तब तक हमलावर फरार हो गए। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन घायल भरत को लेकर बड़ौत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बुधवार को एसपी अभिषेक सिंह, एएसपी मनीष मिश्रा, सीओ बड़ौत आलोक कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित परिवार से जानकारी ली। एसपी का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दो हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला रंजिश का लग रहा है। कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed