फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Youth shot dead

युवक की गोली मारकर हत्या

Fri, 28 Oct 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 28 Oct 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Youth shot dead
गोली लगा मिला युवक का शव। - फोटो : amar ujala
बागपत के विनयपुर गांव के जंगल में युवक का चार गोली लगा शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस को आशंका है कि युवक की किसी दूसरे स्थान पर हत्या की गई है। बाद में शव को यहां पर लाकर डाला गया है। जबकि लोगों का मानना है कि युवक की यहीं पर हत्या की गई है। 
विज्ञापन


  भगौट गांव के किसान दिनेश का विनयपुर-भगौट मार्ग पर विनयपुर के जंगल में खेत है। बृहस्पतिवार तो सुबह करीब साढ़े छह बजे लोग खेत के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनको खेत में युवक का शव पड़ा नजर आया। उन्होंने आसपास के लोगों को इस बारे में बताया। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। सूचना मिलते ही चांदीनगर और खेकड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की शनाख्त कराने के काफी प्रयास किए, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बाद में खेकड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

विज्ञापन

 

युवक नीली शर्ट और नीली जींस पहने है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि युवक की खेत में ही हत्या की गई है। जबकि पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या कर बाद में यहां पर फेंका गया है।  एसपी पूनम ने बताया शव की पहचान नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टता प्रतीत हो रहा है कि युवक की हत्या किसी दूसरे स्थान पर की गई है। विनयपुर के खेत में लाकर डाला गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी मिलते रहे हैं शव
बागपत। विनयपुर के जंगल में युवक का शव मिलने की पहली घटना नहीं है। जिले में एक के बाद एक शव मिलते रहते हैं। दो दिन पहले ही युवक को बिटौड़े में जलाया था। बाद में उसकी शनाख्त लोनी के युवक के रुप में हुई है। इससे पहले भी कई लाशें मिल चुकी है। कई शवों की  तो अभी तक शनाख्त भी नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed