{"_id":"6185740141369e4dd46252d6","slug":"youth-scorched-due-to-breaking-of-high-tension-line-wire-baraut-news-mrt5635355129","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से युवक झुलसा, बहन बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से युवक झुलसा, बहन बेहोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन बेहोश, हजारों के विद्युत उपकरण फुंके
आक्रोशित महिलाओं ने हंगामा कर नहीं जोड़ने दिया तार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। सीएचसी के समीप स्थित एक मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार बृहस्पतिवार को टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में आकर एक युवक झुलस गया तथा उसकी बहन बेहोश हो गई। इस दौरान परिजन व बच्चे बाल-बाल बचे। तार टूटने से दो घरों के हजारों रुपये के विद्युत उपकरण फुंक गए। वहीं, महिलाओं ने हंगामा कर विद्युत कर्मियों को तार नहीं जोड़ने दिया।
बिनौली निवासी शिवप्रकाश के मकान के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है। बृहस्पतिवार शाम हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। जिससे चपेट में आकर युवक गुलशन पुत्र ओमप्रकाश करंट लगने से झुलस गया। उसकी बहन खुशी बेहोश हो गई। इस दौरान वहां खेल रहे बच्चे व परिवार की महिलाएं तार की चपेट में आने से बाल-बाल बचीं। जानकारी पाकर विद्युत उपकेंद्र से कर्मियों ने आपूर्ति बंद की। तार टूटने से शिवप्रकाश के दो पंखे, इन्वर्टर, चार्जर, एलईडी, फ्रिज, बल्ब व गोविंदा पुत्र चरण सिंह के फ्रिज, टीवी, सेटअप बॉक्स, इन्वर्टर, दो पंखे आदि विद्युत उपकरण फुंक गए। शुक्रवार सुबह तार जोड़ने पहुंचे विद्युत कर्मियों को परिवार की बाला, ममतेश, बबीता, पूजा के आक्रोश का सामना करना पड़ा। उन्होंने हंगामा कर तार नहीं जोड़ने दिया। उनका कहना है कि जब तक उनके मकान के ऊपर से लाइन नहीं हट जाती वे तार नहीं जोड़ने देंगे।