फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Youth of Badrakha village shot dead

बदरखा गांव के युवक की गोली मार कर हत्या

Sat, 20 Feb 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Youth of Badrakha village shot dead
बड़ौत (बागपत)। बदरखा गांव के युवक की शनिवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार तीन युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। दो दिन पूर्व ही आरोपियों ने युवक को हत्या करने की धमकी दी थी। सूचना पर एसपी, एएसपी व सीओ पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मृतक के भाई ने गांव के ही दो युवकों को नामजद करते हुए तीन के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बदरखा गांव निवासी ओमदेव (30) पुत्र रघुवीर शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे बाइक से अपनी ससुराल फैजपुर निनाना पत्नी को लेने जा रहा था। उसका भाई विवेक भी पीछे-पीछे ही बाइक से बागपत जा रहा था। विवेक के मुताबिक मलकपुर गांव से कुछ दूरी पर बाइक सवार तीन युवकों ने ओमदेव को रोक लिया और सीने में सटाकर गोली मार दी। उसने बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उस पर भी फायर किया। मगर, वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद हत्यारोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। विवेक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ओमदेव को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित आस्था अस्पताल लेकर पहुंची। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक कुमार, एएसपी मनीष कुमार मिश्र, सीओ आलोक कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। इस मामले में मृतक के भाई विवेक ने कोतवाली में गांव के ही अक्षय उर्फ छोटू पुत्र विनोद, विपिन पुत्र रामपाल को नामजद करते हुए तीन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि हत्यारोपियों ने दो दिन पूर्व लेनदेन के विवाद में घर पर आकर ओमदेव को जान से मारने की धमकी दी थी। सीओ आलोक कुमार ने बताया कि हत्यारोपियों की धरपकड़ के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनेंस का काम करता था ओमदेव, सिर पर था काफी उधार
एसपी अभिषेक कुमार यादव ने बताया कि ओमेदव फाइनेंस का काम करता था। कई लोगों का उस पर उधार था। इस पहलू पर भी जांच की जा रही है।
परिजनों में मचा कोहराम
ओमदेव की शादी पांच साल पहले फैजपुर निनाना गांव की दीपा के साथ हुई थी। ओमदेव के पास एक पुत्र लव है। उसकी हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार की महिलाओं का रोते हुए बुरा हाल हो रहा था।
पहलवान के नाम से थी ओमदेव की पहचान
ओमदेव पूरे गांव में पहलवान के नाम से भी जाना जाता था। काफी समय पहले वह गांव में पहलवानी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed