फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Youth killed in tractor and bike collision

Baghpat News: ट्रैक्टर ओर बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत

Sat, 03 Jun 2023 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Youth killed in tractor and bike collision
बागपत। बागपत-चमरावल मार्ग पर सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज के सामने शुक्रवार की देर रात ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मृतक युवक आकाश (22) पुत्र सोमपाल निवासी चौहल्दा गांव का रहने वाला था। सुबह वह बाइक लेकर घर से अकेला गया था। इस दौरान बीच रास्ते में एक दोस्त का फोन आ गया। जिसके बाद वह उसे खेकड़ा छोड़ने के लिए रवाना हो गया। मृतक के भाई सुधीर ने बताया कि जब आकाश अपने दोस्त को खेकड़ा छोड़कर बागपत की ओर आ रहा था तो बागपत-चमरावल मार्ग पर सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज के सामने तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर के साथ उसी भिड़ंत हो गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके भाई सुधीर ने बताया कि यदि वह हेलमेट पहने होता तो काश उसकी जान बच जाती। मृतक दिल्ली की कंपनी में सफाई कर्मचारी था। पुलिस का कहना है कि तहरीर आ जाने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed