फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   youth killed by shooting

गोली मारकर युवक को मौत के घाट उतारा

Fri, 20 May 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
youth killed by shooting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। सरूरपुर-बिहारी मार्ग स्थित एक ईंट भट्ठे से लौट रहे युवक को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उसका शव दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ौली गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक भूखंड में फेंक दिया। कोतवाली पुलिस शुक्रवार को मौके पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ग्राम निरोजपुर गुज्जर निवासी अंकित (28) पुत्र रोशनलाल सरूरपुर-बिहारी मार्ग स्थित भट्ठे पर मजदूरी करता था। वह बृहस्पतिवार देर रात तक घर नहीं पहुंचा। इस पर परिजनों ने ईंट भट्ठे पर जानकारी की तो पता चला कि वह काफी देर पहले चला गया था। वहीं, शुक्रवार सुबह कोतवाली पुलिस को जानकारी मिली कि एक युवक का पसली में गोली लगा शव दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित पेट्रोल पंप के समीप स्थित भूखंड में पड़ा है। इस पर सीओ युवराज सिंह, इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव की शनाख्त निरोजपुर गांव निवासी अंकित के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर कोतवाली बुलाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मृतक के भाई अरुण ने बताया कि अंकित की चार साल पहले शादी बड़ौत में हुई थी। उसका ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। आरोप लगा कि ससुराल पक्ष के लोगों ने ही हत्या कराई है। इसके बाद पुलिस ने अरुण की तहरीर पर सोनू पुत्र रवि, मुकेश, बंटी निवासीगण बड़ौत व अंकित के साडू राजेश निवासी पूर्वालयान जनपद मुजफ्फरनगर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोक संवेदना करने पहुंच रहे लोग
ग्रामीणों ने बताया कि अंकित बहुत ही सज्जन था। उसकी हत्या से मां सत्यवीरी, भाई अरुण, अंकेश समेत परिवार की अन्य महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, ग्रामीण शोकाकुल परिवार को संवेदना देने पहुंचे रहे हैं।
अंकित को मारी गईं दो गोलियां
सीओ युवराज सिंह ने बताया कि अंकित को दो गोली मारी गई हैं। उसके शव के समीप बाइक पड़ी मिली है। बताया कि अंकित बीती 19 मई को अपनी सुसराल बड़ौत आया हुआ था। वह शुक्रवार सुबह ससुराल से अपने घर निरोजपुर गुज्जर जा रहा था। इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया।

दो आरोपियों से पूछताछ जारी
बड़ौत। सीओ युवराज ने बताया कि इस हत्याकांड में पति-पत्नी का विवाद सामने आ रहा है, फिलहाल दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed