फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Youth jailed for six months for check bounce

चेक बाउंस होने पर युवक को छह माह की कैद

Tue, 05 Oct 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Youth jailed for six months for check bounce
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। चेक बाउंस होने पर एक महिला ने अपने फुफेरे भाई के खिलाफ केस कर दिया। इस मामले में आरोपी को कोर्ट की ओर से छह माह की सजा सुनाई गई है। साथ ही चार लाख का जुर्माना भी लगाया।

जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्योवीर सिंह के अनुसार बावली निवासी महिला कुसुम ने अपने फुफेरे भाई भरत सिंह पुत्र सेवानिवृत्त सूबेदार बलवीर सिंह निवासी ककड़ीपुर के साथ साझे में वर्ष 2014 में नोएडा में वाटर सप्लाई प्लांट लगाया था। वर्ष 2016 में प्लांट की साझेदारी टूट गई थी। भरत सिंह ने कुसुम को 15 फरवरी 2017 को तीन लाख रुपये का चेक दिया था, जो बैंक में बाउंस हो गया था। इसके बाद कुसुम ने अदालत में 27 जून 2017 को केस दर्ज कराया था। न्यायिक मजिस्ट्रेट वरुण कौशिक की अदालत में केस की सुनवाई हुई। अदालत ने भरत सिंह को दोषी मानते हुए छह माह की सजा सुनाई और चार लाख का जुर्माना लगाते हुए परिवादिनी को देने के आदेश दिए। यह रुपये नहीं देने पर दो माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed