बागपत: टोल पर मंत्री के काफिले की गाड़ी पर सरियों-लाठी से हमला, तीन घायल, टोलकर्मियों पर मारपीट का आरोप
बागपत के काठा टोल पर प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी के काफिले में शामिल गाड़ी पर टोलकर्मियों द्वारा सरियों और लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप है। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली जाते समय हुआ विवाद
घायल समीर के अनुसार, वह अपने भाई कैफ, चाचा पूर्व प्रधान मुर्तजा और आसिफ के साथ मंत्री जसवंत सिंह सैनी के साथ दिल्ली जा रहे थे। उन्हें दिल्ली में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना था।
टोल पार करने के बाद रास्ता पूछने को रुके थे
समीर ने बताया कि काठा टोल पार करने के बाद वे रास्ता पूछने के लिए कुछ आगे जाकर रुक गए। इसी दौरान पीछे से कुछ टोलकर्मी सरियों और लाठी-डंडों के साथ पहुंचे और उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। आरोप है कि इसके बाद कार में सवार लोगों के साथ भी मारपीट की गई।
तीन लोग घायल, सीएचसी में कराया उपचार
हमले में समीर, कैफ और मुर्तजा के घायल होने की जानकारी दी गई है। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। घटना के बाद पुलिस ने मौके से जुड़ी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस टोलकर्मियों और कार सवारों के बीच विवाद की वजह के साथ ही हमले के आरोपों की पड़ताल कर रही है। अभी मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।