फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Youth injured in road accident dies during treatment

Baghpat News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Tue, 27 Feb 2024 06:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 06:13 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in road accident dies during treatment
-बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर लौहड्डा बाईपास के पास हुई थी घटना
विज्ञापन

-कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन कोतवाली पहुंचे, मुकदमा दर्ज
फोटो संख्या 2
बड़ौत। बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर छह दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान सोमवार रात्रि मौत हो गई। युवक की मौत से परिजन गमगीन हैं। मंगलवार को परिजन कोतवाली पहुंचे और तहरीर देते हुए अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दरअसल ईशा उम्र 32 साल पुत्र आश मोहम्मद बसौद गांव का रहने वाला था। वह गाड़ी चलाने का काम करता है। गत 21 फरवरी को वह मंगलौर के लिए चला था। जैसे ही वह बड़ौत में मुजफ्फरनगर मार्ग पर लौहड्डा बाईपास के पास पहुंचा तो तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उसकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल ईशा को पहले सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल व बाद में मेरठ रेफर कर दिया गया था। सोमवार देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजन गमगीन हैं। मंगलवार को युवक के परिजन कोतवाली पहुंचे और तहरीर देते हुए अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। युवक की मौत से परिजन गमगीन हैं। इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed