फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Youth hard work for targets: prof. Taneja

लक्ष्य तय कर मेहनत करें युवा : प्रो. तनेजा

Mon, 27 Feb 2017 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अग्रवाल मंडी टटीरी
ब्यूरो/अमर उजाला, अग्रवाल मंडी टटीरी Updated Mon, 27 Feb 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
Youth hard work for targets: prof. Taneja
वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज के स्थापना दिवस पर कॉलेज की पत्रिका का विमोचन करते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एनके तनेजा ने कहा शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। युग बदल रहा है, इसके लिए पढ़ाई भी जरूरी हो गई है। छात्राओं को मेहनत ओर लगन से पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। 
विज्ञापन


रविवार को वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एनके तनेजा ने छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरूआत उन्होंने मां शारदा के सम्मुख दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा जिस प्रकार का वातावरण होता है, व्यक्ति उसमें ढल जाता है। इसे देखकर बदलते जमाने के साथ-साथ छात्राओं को भी आगे बढ़ना चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा मेहनत और लगन से पढ़ाई कर उच्च पदों का आसीन होकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन देश में करें। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया। कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गान, मां सरस्वती की वंदना, देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य प्रस्तुत किया। लघु नाटिकाओं का मंचन किया, इसको देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लाला देव करण दास सभागार का शिलान्यास कुलदीप एनके तनेजा, देव प्रिय ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के चेयरमैन महेंद्र कुमार गुप्ता, समाज सेवी सुभाष चंद ने फीता काटकर किया। कॉलेज की पत्रिका का विमोचन किया। मुख्य अतिथियों को सम्मानित किया। इसकी अध्यक्षता चौधरी सुभाष चंद ने की। संचालन सचिव अभिमन्यु गुप्ता ने किया।


इसमें प्राचार्य डॉ. कमला अग्रवाल, अध्यक्ष ईश्वर सिंह, पूर्व चेयरमैन विनोद गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, अनिल गांधी, संजीव शर्मा, डॉ. राम लाल, रमेश, दीपक गोयल, पंकज, अशोक कुमार, ठाकुर रघुवीर सिंह, प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह, ममता चौधरी, वंदना राघव, संजय सैनी आदि रहे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed