फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Youth arrested for trying to vote fake

फर्जी मतदान का प्रयास करते युवक को दबोचा

Fri, 11 Feb 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested for trying to vote fake
बड़ौत। कोताना गांव के जनता जूनियर हाईस्कूल में फर्जी मतदान का प्रयास कर रहे युवक को सूचना पर पहुंची पुलिस ने धर दबोचा। इस दौरान युवक ने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहा। इस दौरान युवक के पकड़ने जाने की सूचना पर काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस से उलझ गए। मामला बढ़ता देख पुलिस ने सख्ती बरतते हुए लाठी-फटकारते हुए भीड़ को तितर-बितर किया। सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि फिलहाल युवक से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वोट से रोकने पर हंगामा, सूचना पर पहुंचे डीएम व एसपी
बड़ौत। रमाला गांव में वोट डालने गए युवक सुमित पुत्र जयवीर को कर्मचारियों द्वारा रोके जाने पर हंगामा हो गया। युवक ने बताया कि वह वोट डालने गया था। उसे बताया गया कि तुम्हारी वोट डल चुकी है। सूचना पर प्रत्याशी अजय कुमार भी मौके पर पहुंचे। तभी सूचना पर डीएम व एसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच कर युवक की वोट डलवाकर मामला शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed