युवकों ने रेलवे स्टेशन पर किया हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार की रात में दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 54057, 51905 में शामली के अभ्यर्थी गंतव्य के लिए रवाना हुए। ट्रेनें बड़ौत रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वहीं बृहस्पतिवार की सुबह दौड़ से बाहर हुए युवकों ने शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 51914, 74022, 54060, 14546, 51910, 54476, 74024 और 51912 आदि ट्रेनों का इस्तेमाल गंतव्य तक पहुंचने के लिए किया। इस दौरान यात्रियों के साथ युवकों की धक्का-मुक्की भी हुई।
यहीं हाल दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पड़ने वाले गांवों तक पहुंचने के लिए गुजरने वाली बसों का रहा। अधिकांश बस स्टैंडों, स्टेशन स्टेशन और ट्रेनों के अंदर झगडे़ की आशंका जताते हुए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया था। जीआरपी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा ट्रेनों में सुरक्षा के मद्देनजर 8 सबइंस्पेक्टर, 20 हेड कांस्टेबल, 6 महिला कांस्टेबल आदि लगाए हैं।