मोहम्मदपुर खूंटी में युवक का गला रेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार सुबह राजू पुत्र सोहनपाल निवासी मोहम्मदपुर खूंटी अपने खेत में काम करने के लिए गया था। जब वह काम कर रहा था तो उसे युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। इसकी सूचना उसने मोबाइल पर गांव में दी। सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को देखा। लगभग 30 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से गर्दन काट कर हत्या की गई थी। करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उधर, एसओ चितवन कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि युवक की किसी दूसरे स्थान पर हत्या की गई है। बाद में शव को यहां लाकर डाला गया है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
छपरौली क्षेत्र के ओढ़ापुर चौबली मार्ग पर गांव के पास सड़क किनारे युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के एक हाथ पर घिसटने का निशान बना हुआ है। उसकी मौत कैसे हुई, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। साथ ही शव की पहचान भी नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि युवक की शिनाख्त के प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चल सकेगा।