{"_id":"61b8e175063bdf5da05484b9","slug":"young-man-poured-acid-on-two-sisters-in-one-sided-love-baghpat-news-mrt5690721179","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक तरफा प्यार में युवक ने दो बहनों पर तेजाब डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक तरफा प्यार में युवक ने दो बहनों पर तेजाब डाला
विज्ञापन
बागपत तेजाब प्रकरण ::: पिलाना सीएचसी में पीड़िता के बयान दर्ज करतीं महिला थाना प्रभारी साक्षी सिं?
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बालैनी थाना क्षेत्र के एक गांव में दोनों बहनों पर सोते हुए तेजाब डालकर भागा युवक
- युवक की मां से पढ़ने जाती थी दोनों बहनें, तभी से बड़ी बहन के पीछे पड़ा था आरोपी
- दोनों बहनों का जिला अस्पताल में चल रहा उपचार, मुकदमा दर्ज कर युवक को पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी/बागपत। बालैनी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक तरफा प्यार में युवक ने दो बहनों पर सोमवार रात को घर में सोते हुए तेजाब डाल दिया। इससे दोनों बहनों के चेहरे सहित शरीर के अन्य अंग बुरी तरह झुलस गए। शोर मचाने पर जागे परिजनों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह भाग गया। दोनों बहनों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक दोनों बहने आरोपी युवक की मां से उर्दू पढ़ने जाती थी। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
बालैनी थाने के एक गांव निवासी 16 वर्षीय और 14 वर्षीय बहनें गांव में एक महिला से उर्दू पढ़ने के लिए जाती थी। पिता का आरोप है कि महिला का बेटा उसकी बड़ी बेटी को तंग करता था। यहीं वजह थी कि उन्होंने दोनों बेटियों को करीब एक साल पहले पढ़ने जाना बंद करा दिया। इसके बाद भी युवक उनके घर के आसपास चक्कर काटता था। बड़ी बेटी पर बातचीत करने का दबाव बनाता था। उसकी बेटी कई बार बात करने से मना कर चुकी थी। बताया कि युवक सोमवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे दीवार फांदकर उनके घर में घुस गया और कमरे में सोती दोनों बहनों पर तेजाब डाल दिया। तेजाब से दोनों बेटियों का चेहरा, हाथ, पीठ और पैर आदि झुलस गए। दोनों बहनों ने शोर मचाया तो युवक भाग गया। शोर सुनकर जागे परिजनों ने भी उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। परिजन दोनों बहनों को मेरठ के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां पुलिस शिकायत के बिना उनका उपचार करने से इंकार कर दिया गया। वह दोनों वापस लेकर आए और पुलिस को सूचना देने के बाद पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। एसपी नीरज कुमार जादौन व एएसपी मनीष मिश्र ने गांव में पहुंचकर मामले की छानबीन की। इस मामले में पुलिस ने पीड़िताओं के पिता की तहरीर पर युवक मुरसलीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पकड़ लिया।
आरोपी युवक और लड़की के बीच पहले मोबाइल पर काफी बातचीत होती थी। अब लड़की ने बातचीत करने से इंकार कर दिया था। इसलिए आरोपी ने बोतल में लाकर उस पर तेजाब डाल दिया। आरोपी को पकड़ लिया गया है और उसने स्वीकार भी कर लिया है कि उसने ही तेजाब डाला है। उससे अभी पूछताछ हो रही है। - नीरज कुमार जादौन, एसपी।